स्मार्टफोन से बच्चों में बढ़ रहा मायोपिया रोग, बढ़ रहा आंखों का आकार।

जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में इन दिनों OPD में अधिकतर मायोपिया के मरीज दिखाई दे रहे हैं और यह रोग बच्चों में हो रहा है। जिससे उनकी आंखे का आकर बढ़ रहा है। चिकित्सक से बात करने पर उन्होंने बताया कि.....

Mar 4, 2026 - 11:17
स्मार्टफोन से बच्चों में बढ़ रहा मायोपिया रोग, बढ़ रहा आंखों का आकार।
फाइल फोटो

जोधपुर 

राजस्थान के जोधपुर में अजीबो गरीब मामला सामने आ रहा है जहां इन दिनों जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में लगातार स्क्रीन मायोपिया के मरीज सामने आ रहे हैं और जिसमें इस रोग के शिकार अधिकतर बच्चे हो रहे हैं।

आंखों में पानी और धुंधलापन है इसके लक्षण

दरअसल सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार MDM अस्पताल की चिकित्सक सिमरन ने बताया कि इन दिनों अस्पताल की OPD में अधिकतर ऐसे बच्चे आ रहे हैं जिनकी आंखों में पानी आ रहा है उनकी देखने की क्षमता कम हो रही है। और Dr सिमरन ने इनके पीछे छिपे कारणों को बताते हुए कहा कि आजकल पेरेंट्स अपने बच्चों को बिजी रखने के लिए उसके हाथ में मोबाइल पकड़ा देते हैं जिससे बच्चा काफी समय तक उसमें लगा रहता है जिससे उनकी आंखे खराब हो रही है और चिकित्सा क्षेत्र ने इसे मायोपिया रोग कहा जाता है। 

पेरेंट्स को सुझाव

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पेरेंट्स अपने बच्चों को मोबाइल फोन ना दे बजाय इसके वो बच्चों को अन्य एक्टिविटी करवाए। उन्हें अपने साथ बात करने का समय दे। उनकी बात को ढंग से सुने। मोबाइल दे भी तो एक हद तक पूरे समय के लिए नहीं। मोबाइल स्क्रीन पर ब्लू लाइट जैसा फ़िल्टर लगाएं। बच्चों की समय पर आंखों की जांच करवाए।

Nathusingh BA/MA Arts