मरुधरा की माटी में 27 को इतिहास रचेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, को-पायलट बन 'प्रचंड' से भरेगी ऐतिहासिक उड़ान।

कल भारतीय वायुसेना एक इतिहास लिखने जा रहा है जहां भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को-पायलट के रूप में लड़ाकू हैलीकॉप्टर प्रचंड से उड़ान भरेगी और युद्धाभ्यास क्षेत्र का हवाई निरीक्षण करेगी। ऐसा पहली बार होगा जहां महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वायुसेना के सबसे बड़े युद्धाभ्यास वायु शक्ति 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगी साथ में रक्षामंत्री राजनाथसिंह मौजूद रहेंगे। और महामहिम पहली बार लड़ाकू हैलीकॉप्टर में सह पायलट के रूप में उड़ान भरेगी।

Feb 26, 2026 - 15:18
मरुधरा की माटी में 27 को इतिहास रचेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, को-पायलट बन 'प्रचंड' से भरेगी ऐतिहासिक उड़ान।
फाइल फोटो

जैसलमेर

राजस्थान ही नहीं देश का सबसे पश्चिमी जिला जैसलमेर कल दिनांक 27 को एक बड़ा इतिहास रचने जा रहा है जहां तीन सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कॉम्बैट हेलीकॉप्टर प्रचंड से उड़ान भर पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज क्षेत्र का हवाई निरीक्षण करेगी जहां भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास वायु शक्ति 2026 होने जा रहा है। और महामहिम की इस युद्धाभ्यास में गरिमामय उपस्थिति भारतीय सैन्य इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय होगा। 

इस युद्धाभ्यास के दौरान कई उन्नत हथियारों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

दरअसल कल 27 फरवरी को जैसलमेर में पोकरण की फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास वायु शक्ति 2026 होने जा रहा है। जिसमें भारत की राष्ट्रपति महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित रक्षामंत्री राजनाथसिंह मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगें। और भारत के महामहिम और रक्षामंत्री की अगवानी के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। 

महामहिम राष्ट्रपति पहली बार बनेगी सह पायलट

वायुसेना के युद्धाभ्यास में मुख्य अतिथि के रूप में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। जहां महामहिम राष्ट्रपति लड़ाकू हैलीकॉप्टर प्रचंड में सह पायलट के रूप में उड़ान भरेगी और युद्धाभ्यास क्षेत्र का हवाई निरीक्षण करेगी। और यह ऐसा पहली बार होगा जब महामहिम राष्ट्रपति लड़ाकू हैलीकॉप्टर में सह पायलट के रूप में उड़ान भरेगी। और उसके बाद अधिकारियों सहित सैनिकों के साथ संवाद करेगी। 

जैसलमेर सहित पोकरण हाई अलर्ट पर 

वायु सेना के सबसे बड़े युद्धाभ्यास और महामहिम राष्ट्रपति की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति से प्रशासनिक अधिकारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भागदौड़ बढ़ गई है जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक ना हो इसलिए हर एक जगह पर विशेष निगरानी की जा रही है। इन दिनों में जैसलमेर और पोकरण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट पर है। चप्पे चप्पे पर कमांडोज और पुलिस बल तैनात किया गया है। 

यातायात व्यवस्था में रहेगा बदलाव

सुरक्षा व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक शहर का यातायात डायवर्ट रहेगा। पोकरण से जैसलमेर और जैसलमेर से पोकरण आने जाने का विशेष रूट तय किया गया है।

Nathusingh BA/MA Arts