चाचा के पास आया फोन, परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे तब तक हो चुकी थी कविता की मौत
बाड़मेर के बाटाडू में टांके में डूबने ने विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। ढाई महीने पहले ही शादी हुई थी। पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का संदेह जताते हुए दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाड़मेर में टांके में डूबने से विवाहिता की संदिग्ध मौत होने का मामला सामने आया है। विवाहिता की शादी करीब ढाई महीने पहले ही हुई थी। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पूरा घटनाक्रम बाड़मेर जिले के नागाणा थाना क्षेत्र के बाटाडू का है।
विवाहिता के मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची।
पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
बाड़मेर गादान निवासी दिलीप सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट सौंपकर बताया कि उसकी बहन कविता की शादी 30 नवंबर 2025 को चौखला निवासी जसवंत सिंह पुत्र गोविंदसिंह के साथ हुई थी। रिपोर्ट में भाई ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग कविता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
शिवरात्रि से एक दिन पहले गई थी ससुराल
भाई के अनुसार कविता पीहर आई हुई थी और शिवरात्रि से एक दिन पहले ही ससुराल गई थी। पीहर आई थी तब उसने पति और ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट करने की बात कही थी। गांव के प्रमुख लोगों ने पति जसवंत सिंह से इस बारे में समझाइश भी की थी।
चाचा के पास आया फोन
भाई का कहना कि चाचा चतुर सिंह के पास गेमरसिंह का फोन आया और परिवार के लोगों को बाड़मेर हॉस्पिटल बुलाया। जहां कविता की मौत हो चुकी थी। पीहर पक्ष को संदेह है कि ससुराल पक्ष ने कविता की हत्या की है।
जांच के जुटी पुलिस
नागाणा पुलिस ने भाई की रिपोर्ट पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया और मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामले की जांच महिला सेल डीएसपी अरविंद जांगिड़ कर रहे है।