जयपुर नकली दूध फ्रॉड, 200 Ltr नकली दूध नष्ट, नामी ब्रांड कोड 724 निशाने पर।
राजधानी जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक कलेक्शन सेंटर से बड़ी मात्रा में मिलावटी दूध जब्त कर उसे नष्ट किया। विभाग द्वारा कार्यवाही करने पर वहां 200 लीटर मिलावटी दूध जब्त किया गया और वही पर पहले से ही इकठ्ठा 500 लीटर दूध जांच के घेरे में। जिसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
जयपुर
राजधानी जयपुर में मिलावटी दूध बनाने वाले कलेक्शन सेंटर का भांडाफोड। खाद्य सुरक्षा विभाग ने 200 लीटर नकली दूध नष्ट कर 500 लीटर दूध को कब्जे में लिया। जिसकी रिपोर्ट आने पर अगली कार्यवाही की जाएगी।
दरअसल सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार राजधानी जयपुर के समीप कोटपुतली बहरोड़ जिले में एक कलेक्शन सेंटर पर मिलावटी दूध बनाने की जानकारी खाद्य सुरक्षा विभाग को मिली जिसे संज्ञान में लेते हुए विभाग ने तुरंत प्रभाव से एक टीम साथ में लेकर जिले के गांव बाबरिया (हरसौरा) स्थित एक दूध सेंटर पर पहुंची जहां एक घर के अंदर एक नामी ब्रांड से मिलावटी दूध तैयार किया जा रहा था। विभाग के निरीक्षण के दौरान वहां से उन्हें 4 बड़ी मिक्सी, न्यूट्रीलाइट रिफाइंड के पीपे, इमलसिफायर, करीब 23 किलो लैक्टोज़ पाउडर सहित 200 लीटर मिलावटी और नकली दूध मिला। करीब 200 लीटर मिलावटी दूध को टीम ने कब्जे में लेकर तुरंत प्रभाव से नष्ट करवाया वही 500 लीटर इकट्ठा दूध भी जांच के घेरे में था जिसके सैंपल लेकर उसे जांच के लिए लेब भेज दिया गया जिसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
केंद्र का संचालन 2008 से किया जा रहा है
विभाग की कार्यवाही में यह बात सामने आई कि उस दूध कलेक्शन सेंटर का संचालन 2008 से किया जा रहा है जिसे जगराम यादव चला रहा है। विभाग ने तुरंत प्रभाव से सेंटर कोड नंबर 724 बंद करवाया।
विभाग ने मौके पर से सैंपल कलेक्ट कर उन्हें लेब में जांच के लिए भेजा है। और खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी शशिकांत शर्मा ने बताया है कि रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी और आमजन से अपील की है कि कही पर भी इस तरह मिलावटी खाद्य सामग्री बन रही हो तो तुरंत विभाग को सूचना दे।