डोली उठने से 20 घंटे पहले दो बहनों की उठी अर्थी, शादी से एक दिन पहले दो दुल्हन बहनों ने खा लिया था जहर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि

राजस्थान में दो बहनों की डोली उठने वाली थी। लेकिन, दो बहनों ने ऐसा कदम उठाया कि डोली उठने से ठीक 20 घंटे पहले दोनों की अर्थी उठ गई। अब पुलिस इस जांच के जुटी है कि आखिर शादी से पहले दुल्हन बनने वाली दो बहनों ने सुसाइड क्यों किया ?

Feb 23, 2026 - 15:09
डोली उठने से 20 घंटे पहले दो बहनों की उठी अर्थी, शादी से एक दिन पहले दो दुल्हन बहनों ने खा लिया था जहर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि
दोनों बहने शोभा और विमला

राजस्थान के जोधपुर में शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन बनने वाली दो बहनों की संदिग्ध मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी के रखवाया और पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गई। अब इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि दोनों की मौत जहर खाने से हुई है। पूरा घटनाक्रम जोधपुर के सूरसागर इलाके के मणाई क्षेत्र के शंभूसिंह की ढाणी में 20 फरवरी की रात को घटित हुआ।

जानकारी के अनुसार प्राइवेट स्कूल की टीचर शोभा (25) और उसकी छोटी बहन विमला (23) की 21 फरवरी शनिवार को शादी थी और शनिवार को बारात आने वाली थी। इससे ठीक एक दिन पहले शुक्रवार की रात को दोनों बहनों की संदिग्ध मौत हो गई।

जैसे ही घटना की सूचना मिली तो मौके ओर पहुंची सूरसागर थाना पुलिस ने दोनों बहनों के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए।

मोबाइल जब्त कर पड़ताल कर रही पुलिस

पुलिस ने जांच पड़ताल के लिहाज से दोनों बहनों के मोबाइल जब्त कर पिता से परिवार के हालात, तनाव और किसी तरह के दबाव को लेकर पूछताछ की। ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दोनों बहनों की मौत के पीछे कोई वजह है या ये सुसाइड का मामला है ?

रिश्ते से खुश नहीं थी दोनों बहने

दूसरी ओर दोनों बहनों के मामा का कहना है कि दोनों बहने इस रिश्ते से खुश नहीं थी। पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाया और परिवार के हर एक शख्स से जानकारी जुटाई। लेकिन, कुछ खास बात सामने नहीं आई। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने से मौत की पुष्टि

मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में जहर खाने से दोनों बहनों के मौत होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, दोनों ने कौनसा ज़हर खाया। यह अभी भी रहस्य बना हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद एफएसएल जांच के लिए विसरा प्रिजर्व किए गए है। जो जांच के लिए एफएसएल भेजे जाने है।

एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि दोनों ने कौनसा ज़हर खाया ? पुलिस को संदेह है कि गोलियों के ओवरडोज से भी मौत हो सकती है।

सुसाइड के कारण तलाशने में जुटी पुलिस

सूरसागर थानाधिकारी हरिश्चंद्र के मुताबिक मोबाइल डेटा से चैट, कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया एक्टिविटी की जांच की जाएगी। पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की गई है। आखिर ऐसी क्या वजह रही रही शादी ए पहले दोनों बहनों ने सुसाइड करने जैसा कदम उठाया ?

एक की बीकानेर तो दूसरे की बालेसर में करवाई शादी

दोनों बहनों की शादी जोधपुर के जैमला गांव में रहने वाले दो चचेरे भाईयों से होनी थी। दोनों बहनों की मौत की खबर सामने आने के बाद दूल्हों का रिश्ता आनन फानन में रिश्तेदारी में ही तय करवाया गया।

सरपंच अमनराम ने बताया कि एक दूल्हे की शादी बीकानेर कोलायत के खेतीलाई में करवाई गई। वहीं दूसरे की शादी बालेसर के डेरिया मेरिया में करवाई गई। रविवार को बारात वापस गांव लौटी। जहां सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

Ashok Daiya I have been actively involved in journalism for the last 10 years in Barmer district of western Rajasthan. I will try to cover news from not only Barmer but every region of Rajasthan... whether it is crime or politics, social or public issues... I will try to connect with every news.