खेत में चल रही थी एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री, पुलिस को देख भागा एक तस्कर, पुलिस ने 3 KG एमडी बरामद कर खेत मालिक समेत 2 को किया गिरफ्तार

इंडो- पाक बॉर्डर से सटा पश्चिमी राजस्थान का बाड़मेर जिला तस्करी के लिए बड़ा हब बनता नजर आ रहा है। पिछले डेढ़ साल में बाड़मेर में पुलिस, डीएसटी और ए एएनटीएफ की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स की 6 फैक्ट्रियां पकड़ी है। ताजा मामला सीमावर्ती सेड़वा थाना क्षेत्र के सिंहार गांव से सामने आया है। जहां एक बार फिर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Feb 22, 2026 - 20:51
खेत में चल रही थी एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री, पुलिस को देख भागा एक तस्कर, पुलिस ने 3 KG एमडी बरामद कर खेत मालिक समेत 2 को किया गिरफ्तार
खेत में संचालित एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री

बाड़मेर के सीमावर्ती सेड़वा थाना क्षेत्र के सिंहार गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने खेत में बनी फैक्ट्री पर दबिश दी तो वहां आरोपी एमडी की खेप तैयार करने में जुटे थे। पुलिस ने मौके से 3 किलोग्राम तैयार एमडी, केमिकल, अन्य सामान समेत दही से छाछ बनाने वाली मशीन को बरामद कर खेत मालिक समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के साथ आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

पुलिस ने खेत के बनी फैक्ट्री पर दबिश दी तो वहां 3 किलोग्राम तैयार एमडी मिली। पुलिस ने खेत मालिक और एक अन्य आरोपी को मौके से डिटेन कर लिया। हालांकि, एक आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। साथ ही पुलिस फैक्ट्री समेत आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर गहनता से पड़ताल कर रही है।

दही से छाछ बनाने वाली मशीन से लगा रखा था देशी जुगाड़

बाड़मेर एसपी नरेंद्रसिंह मीना का कहना है कि सेड़वा पुलिस को सक्रियता के कारण ही पुलिस को एमडी फैक्ट्री की जानकारी मिली। पुलिस ने खेत में बनी फैक्ट्री पर दबिश दी। जहां दही से छाछ बनाने वाली मशीन से देशी जुगाड़ करके एमडी तैयार की जा रही थी। पुलिस ने मौके से करीब 3 किलोग्राम तैयार एमडी ड्रग्स बरामद की है। इसके साथ केमिकल, अन्य सामान और छाछ बनाने वाली मशीन भी पुलिस ने बरामद किया है। 

एसपी के मुताबिक पुलिस ने खेत मालिक और अन्य आरोपी को डिटेन किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है कि इन लोगों ने जिले में कितना और कहां कहां तक नेटवर्क फैला रखा है। एक आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। पुलिस फैक्ट्री के आसपास के क्षेत्र में भी सर्च ऑपरेशन चला रही है।

बाड़मेर बन रहा तस्करी का हब

आपको बता दें कि पिछले डेढ़ साल (सितंबर 2024 से फरवरी 2026 तक) में बाड़मेर में एमडी की 6 फैक्टियां पकड़ी जा चुकी है। वहीं बाड़मेर जिले के अलग -अलग इलाकों में आए दिन एमडी ड्रग्स के साथ कई युवक पकड़े जा चुके है। ऐसे में इंडो पाक से लगता बाड़मेर जिला तस्करी का हब बनता जा रहा है। 10 सितंबर 2024 को रामसर, 22 जुलाई 2025 को सेड़वा थाना क्षेत्र में धोरों के बीच, 19 जुलाई 2025 को सदर थाना क्षेत्र के आदर्श चवा, 05 फरवरी 2026 को सेड़वा थाना क्षेत्र के भैरूडी गांव, 16 फरवरी 2026 को धोरीमन्ना पुलिस ने एक घर के एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री और अब सेड़वा थाना क्षेत्र के सिंहार गांव में खेत में चल रही एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री को पुलिस ने पकड़ा है।

Ashok Daiya I have been actively involved in journalism for the last 10 years in Barmer district of western Rajasthan. I will try to cover news from not only Barmer but every region of Rajasthan... whether it is crime or politics, social or public issues... I will try to connect with every news.