एग्जाम देने निकली 8वीं क्लास की नाबालिग छात्रा का शव नहरी क्षेत्र में निर्वस्त्र अवस्था में मिला, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म और हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
राजस्थान के बीकानेर में 8वीं क्लास की छात्रा का शव नहर क्षेत्र में निर्वस्त्र अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिवार और समाज के लोगों के साथ ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। साथ ही नाबालिग के बलात्कार और हत्या का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे है। फिलहाल, पुलिस ने आश्वासन के बाद धरनार्थियों को शांत कर दिया है। हालांकि, धरनार्थियों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी धरना समाप्त नहीं होगा।
राजस्थान में बीकानेर में उस समय सनसनी फैल गई। जब 8वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा का शव अर्धनग्न अवस्था में नहर क्षेत्र में मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीण और परिजन शव के साथ धरने पर बैठ गए और करीब 20 घंटे तक धरने पर बैठे रहे। हालांकि, पुलिस ने जब कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन दिया। उसके बाद ही पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल की मोर्चरी भिजवाने का निर्णय हुआ।
क्या है पूरा घटनाक्रम
WH -5W1H के मुताबिक 8वीं कक्षा की छात्रा का शव अर्धनग्न अवस्था में नहर क्षेत्र में मिला है। शव की स्थिति को देखते हुए परिजनों और नाबालिग के दुष्कर्म और हत्या का अंदेशा जताया है। मृतक छात्रा रणजीतपुरा थाना क्षेत्र की निवासी छात्रा थी, जो 8वीं में अध्ययनरत थी। अलग अलग तरह के आरोप को पर परिजन और ग्रामीण मौके पर धरने पर डटे हैं।
परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी छात्रा
बताया जा रहा है कि छात्रा परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। जब छात्रा स्कूल नहीं पहुंची तो स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो उसकी तलाश शुरू हुई। हालांकि, उसी दिन कुछ समय बाद उसका शव नहर क्षेत्र में मिला। जैसे ही परिजनों को इसकी सूचना मिली तो परिजन और समाज के लोग मौके पर पहुंच गए और करीब 20 घंटे धरना प्रदर्शन किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बज्जू अस्पताल भेजा।
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
शव की हालत को देखते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोप लगाया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
छात्रा स्कूल नहीं पहुंची तो स्कूल प्रशासन ने परिजनों को दी सूचना
जब 8वीं की छात्रा स्कूल नहीं पहुंची तो स्कूल प्रशासन में इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों और आसपास के लोगों की तलाश के बाद छात्रा का शव पास ही के एक नहरी क्षेत्र में अर्धनग्न अवस्थाएं में मिला।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर बज्जू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
प्रशासन ने दिया आश्वासन
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने मृतका के परिजनों को आरोपियों को गिरफ्तार करने और मुख्यमंत्री सहायता कोष से परिवार जनों को उचित मुआवजा दिलवाने को बार कही।
इन आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने केवल शव के पोस्टमार्टम के लिए अपनी सहमति जताई। हालांकि, प्रशासन को स्पष्ट रूप से यह भी कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा। ग्रामीणों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर इस घटना का विरोध जताया और घटना करने वालों के खिलाफ लड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धरनास्थल और अस्पताल परिसर के आसपास चौकसी बढ़ा दी है। ताकि, किसी तरह की अप्रिय घटना घटित ना हो।
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
पूरे घटनाक्रम को लेवर पुलिस लगातार जांच में जुटी है कि आखिर 8वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा की मौत कैसे हुई ? उसके साथ कोई अनहोनी हुई या उसकी मौत कोई सुसाइड थी ? फिलहाल, यह पूरा मामला पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिका हुआ है। यदि जांच में दुष्कर्म या हत्या की पुष्टि हुई तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और यदि पुलिस ने इस मामले में जांच में किसी तरह की कोताही बरती तो ग्रामीणों का कहना है कि आंदोलन को ओर तेज किया जायेगा।