बाड़मेर-जैसलमेर में 'OK गैंग' का खौफ खत्म करोड़ों की केबल लूटने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

जोधपुर संभाग में आतंक का पर्याय बनी OK गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार। गार्डों को बंधक बनाकर की थी करोड़ों की केबल लूट। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Feb 24, 2026 - 10:44
बाड़मेर-जैसलमेर में 'OK गैंग' का खौफ खत्म करोड़ों की केबल लूटने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

बाड़मेर/जैसलमेर - जोधपुर संभाग में पिछले लंबे समय से सोलर साइट्स और इंडस्ट्रियल एरिया में आतंक का पर्याय बनी 'OK' गैंगके खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है  बाड़मेर की शिव पुलिस, डीएसटी टीम और जैसलमेर की सांगड पुलिस ने संयुक्तअभियान चलाकर इस गैंग के सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है यह गैंग केवल चोरी, बल्कि सुरक्षा गार्डों को हथियारों के दमपर बंधक बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देने के लिए कुख्यात थी।

हथियारों के दम पर लूट 19-20 फरवरी की वह खौफनाक रात

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब शिव थाना क्षेत्र के जोरानाडा रोड स्थित 'जूनीपर ग्रीन स्टेलर प्राइवेट लिमिटेड' की साइटपर बदमाशों ने धावा बोला घटना 19-20 फरवरी की रात करीब 3 बजे की है परिवादी महेंद्र सिंह द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, तीनवाहनों में सवार होकर आए 8-10 नकाबपोश बदमाशों ने हाथ में लाठियां और लोहे के सरिए लेकर साइट में प्रवेश किया।

वहां तैनात सुरक्षा गार्डों को जान से मारने की धमकी देकर बदमाशों ने उन्हें डराया और देखते ही देखते 4 एमएम की करीब 50 किलोमीटर लंबी केबल (25 गट्टे) गाड़ियों में लाद लिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस रात क्रेन की मदद से घेराबंदी भी कीथी,लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले थे इसके बाद एसपी नरेंद्र सिंह मीना के निर्देश पर एक विशेष टीम कागठन किया गया, जिसमें तकनीक और मुखबिरों की मदद से आरोपियों का पीछा किया गया।

करोड़ों की केबल बरामद जोधपुर से जैसलमेर तक फैला था नेटवर्क

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि यह कोई साधारण चोर गिरोह नहीं, बल्कि एक संगठित 'OK गैंग' है गिरफ्तार किए गएआरोपियों में रावलसिंह, रूपाराम और प्रतापराम (सभी निवासी जोधपुर ग्रामीण) शामिल हैं एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि इसगैंग ने अब तक जोधपुर कमिश्नरेट में 8, जैसलमेर में 3 और बाड़मेर में 4 बड़ी वारदातों को कबूल किया है।

यह गैंग मुख्य रूप से सोलर और विंड एनर्जी साइट्स को निशाना बनाती थी, जहाँ से करोड़ों रुपए की कीमती केबल लूटी जाती थीपुलिस ने अब तक इस गिरोह के कुल 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी साथियों की तलाश जारी है। पुलिस अबइस बात की जांच कर रही है कि लूटी गई यह महंगी केबल कहाँ बेची जाती थी और इस सिंडिकेट में और कौन-कौन से सफेदपोशलोग शामिल हैं