जोधपुर में निजी बसों की रफ्तार बरकरार, चक्का जाम की कोशिशें नाकाम।

आज राजस्थान के जोधपुर में ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बस ऑनर एसोसिएशन के दावों की पोल खुलती नजर आई। जहां अन्य बस संचालकों ने एसोसिएशन के आदेश का अवहेलना की और अपनी बसों को बेधड़क रोकटोक के संचालन किया।

Feb 24, 2026 - 10:27
जोधपुर में निजी बसों की रफ्तार बरकरार, चक्का जाम की कोशिशें नाकाम।
ए आई जनरेटेड

जोधपुर

कल आई एक सूचना ने यात्रियों के पसीने छुड़वा दिए थे जिसमें यह तय था कि रात 12 बजे के बाद निजी बसों का संचालन पूरी तरह से बंद हो जाएगा। इससे जो आमजन कही बाहर गया हुआ था उन्हें लगा कि अब हम अपने घर वापिस कैसे जाएंगे। पर आज सुबह होते होते वो वादे ढोल में पोल नजर आए। 

दरअसल ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बस ऑनर एसोसिएशन की तरफ से एक सूचना आम लोगों के लिए जारी की गई थी जिसमें निजी बसों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा ऐसी सूचना थी। 

क्यों होनी थी हड़ताल 

एसोसिएशन ने ये आदेश इसलिए प्रेषित किया था कि पिछले कुछ महीनों से जो बसों की वजह से जो दुर्घटनाएं हो रही थी जिससे हादसों में कई मौतें हुईं। इसके चलते सरकार ने नियम के विरुद्ध चल रही अवैध बसों पर सख्त कार्यवाही करते हुए निजी बसों के लिए नियम लागू किए। जिसमें बस की छत के ऊपर सामान रखने के लिए जो रैक बनी होती है वो नहीं होनी चाहिए। इस मामले में RTO की ओर से तगड़ी कार्यवाही की जा रही थी। RC सस्पेंड की जा रही थी। पहले जो फिटनेस गृह जिले में हो रही थी अब उसके लिए अन्य जिले में जाना पड़ रहा था और यह सब बस संचालकों और एसोसिएशन को हजम नहीं हो रहा था। जिसके चलते एसोसिएशन ने कल रात से संपूर्ण प्रदेश में निजी बसों का संचालन बंद करने का आदेश निकाला था। 

एसोसिएशन के दावों की जोधपुर में खुली पोल

पर जोधपुर में उस आदेश की धज्जियां उड़ती नजर आई। एसोसिएशन की चक्का जाम हड़ताल पूरी तरह से फ्लॉप नजर आई। हड़ताल के बीच भी निजी बसे बेरोकटोक चलती नजर आई।

Nathusingh BA/MA Arts