रुकिए, 5 मार्च की आमेर यात्रा पड़ सकती है भारी और बढ़ा सकती है आपकी मुश्किलें।
राजस्थान ही नहीं विश्व प्रसिद्ध आमेर फोर्ट 5 मार्च को दोपहर के बाद आम पर्यटकों के लिए रहेगा बंद। दरअसल राजधानी जयपुर में BRICS देशों के प्रतिनिधियों की एक बैठक के बाद उन प्रतिनिधियों का आमेर फोर्ट भ्रमण कार्यक्रम रहेगा जिसके चलते आमेर फोर्ट प्रशासन ने 5 मार्च को दोपहर के बाद आम पर्यटकों की आमेर फोर्ट में एंट्री बंद कर दी है।
जयपुर
राजस्थान का विश्व प्रसिद्ध स्थल और यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल आमेर किला जो अपनी सुंदरता के लिए विश्व प्रसिद्ध है। और राजस्थान का एकमात्र किला जिसे महल का रूप देकर महाराजा मानसिंह ने बनाया था। और सबसे बड़ी बात राजस्थान का एकमात्र पर्यटक स्थल जो रात्रिकालीन पर्यटक स्थल के लिए विख्यात हैं।
5 मार्च को दोपहर के बाद बंद रहेगा आमेर किला
सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार आमेर फोर्ट 5 मार्च को दोपहर के बाद आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा । दरअसल राजधानी जयपुर में 5 मार्च को दोपहर के बाद जयपुर में BRICS (ब्रिक्स) देशों के वित्त मंत्रियों सहित बैंक के गवर्नर्स की बैठक रहेगी। और इस बैठक के कारण प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह डिसीजन लिया है कि 5 मार्च को दोपहर के बाद आम पर्यटकों की एंट्री बंद रहेगी। महल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। परंतु सुबह के समय पर्यटक आमेर फोर्ट का भ्रमण कर सकते हैं।
आमेर फोर्ट के अध्यक्ष राकेश छोलक ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया है कि BRICS देशों के प्रतिनिधि आमेर फोर्ट का भ्रमण करेंगे जिसके चलते आमेर महल के परिसर को सजाया जा रहा है।
प्रशासन और पर्यटक विभाग कर रहा तैयारियां
ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों के आमेर फोर्ट भ्रमण से पूर्व प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेहद गंभीर है जिसके चलते निगरानी उपकरणों सहित अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की पूर्ण तैयारियां की जा रही है। प्रतिनिधियों के आमेर फोर्ट भ्रमण दौरान किसी भी प्रकार की कोई चूक ना हो इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है जिसके चलते दोपहर के बाद आम पर्यटकों की एंट्री पूरी तरह से बंद रहेगी।
साउंड और लाइट शो भी रहेगा बंद
प्रतिनिधियों के आमेर फोर्ट भ्रमण दौरान किसी भी प्रकार का आम पर्यटकों हेतु जो सामान्य दिनों में आकर्षक कार्यक्रम होते हैं वो भी पूर्ण रूप से रद्द रहेंगे। इस दौरान जो आमेर फोर्ट का प्रसिद्ध कार्यक्रम रहता है जो पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है रात्रिकालीन साउंड और लाइट शो वो भी उस दिन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।