भरी विधानसभा में हरीश चौधरी ने कसा मंत्री पर तंज, बोले ; प्रभारी मंत्री पर भारी है बाड़मेर के पॉवर सेंटर और BJP प्रदेशाध्यक्ष
बायतु विधायक हरीश चौधरी ने पॉवर सेंटर वाले नेताजी और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मैडम राठौड़ का नाम लेकर मंत्री जोराराम कुमावत पर बड़ा तंज कस डाला। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और बीजेपी नेता स्वरूपसिंह खारा एक बार फिर चर्चा में है।
मध्यप्रदेश प्रभारी और बाड़मेर जिले की बायतु विधानसभा से कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने आज विधानसभा में पॉवर सेंटर का नाम लेकर मंत्री जोराराम कुमावत पर बड़ा तंज कस डाला।
हरीश चौधरी ने कहा कि "मंत्री जी बहुत सज्जन और सीधे है। आप यहां हमारे बाड़मेर के प्रभारी मंत्री है।"
चौधरी ने कहा कि "बाड़मेर में जाते हैं तो गैर संवैधानिक पॉवर सेंटर इनको काम नहीं करने देते है। पाली में जाते हैं तो वहां मदन राठौड़ जी रहते हैं तो इन सीधे साधे मंत्री जी का मैं संरक्षण मांगता हूं। मैं मेरा और मंत्री जी दोनों का संरक्षण मांग रहा हूं।
इस पर मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि "ये गलत बता रहे हैं।"
आपको बता दें कि शिव से बीजेपी के प्रत्याशी रहे संघी पृष्ठभूमि वाले स्वरूपसिंह खारा विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार सक्रिय है। चाहे बाड़मेर हो या शिव विधानसभा, खारा हर एक कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करवाते नजर आते है। पॉवर सेंटर कहते जाने वाले बीजेपी नेता स्वरूपसिंह की जनसुनवाई में आए दिन सैकड़ों ग्रामीण और समर्थक पहुंचते है।
करीब एक महीना पहले ही घुमक्कड़ समाज के लिए श्मशान भूमि को लेकर भी स्वरूप सिंह खारा ने सप्ताह भर का आश्वासन दिया था और उस वादे को पूरा भी कर दिखाया। दो दिन पहले ही उन्होंने रावल मल्लिनाथ हॉस्टल में रहने वाले कॉलेज के स्टूडेंट्स को भी विधानसभा भ्रमण भी करवाया। यही कारण है कि खारा के प्रति लोगों का भरोसा लगातार बढ़ जा रहा है। ऐसे खारा का राजनीतिक कद भी बढ़ रहा है। इसी बीच आज कांग्रेस के बड़े नेता हरीश चौधरी ने विधानसभा में पॉवर सेंटर वाले नेताजी का नाम लेकर एक बार फिर उन्हें चर्चा में ला दिया।