PM मोदी का राजस्थान दौरा: अजमेर में 16 हजार करोड़ की सौगात और 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र, जानें पूरा शेड्यूल

PM मोदी 28 फरवरी को अजमेर आएंगे। 16,686 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे और 21,863 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

Feb 26, 2026 - 21:50
PM मोदी का राजस्थान दौरा: अजमेर में 16 हजार करोड़ की सौगात और 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र, जानें पूरा शेड्यूल
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

अजमेर से राजस्थान को बड़ी सौगात: PM मोदी करेंगे 16,686 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास, 21 हजार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

अजमेर/जयपुर। राजस्थान के विकास को नई रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी (शनिवार) को अजमेर के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी न केवल प्रदेश को हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे, बल्कि हजारों युवाओं के हाथ में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इस बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे।

बेटियों की सेहत के लिए बड़ा कदम

पीएम मोदी के इस दौरे का एक सबसे खास हिस्सा 'एचपीवी टीकाकरण अभियान' की शुरुआत है। सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए 9 से 14 साल की बालिकाओं को यह टीका लगाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की बेटियों को कम उम्र में ही सुरक्षित कर इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जाए।

विकास की 43 परियोजनाओं का तोहफा

प्रधानमंत्री इस दौरान करीब 16,686 करोड़ रुपये की लागत वाली 43 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें सड़क, पानी, बिजली और रेलवे जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं:

सड़क और कनेक्टिविटी: जयपुर से बांदीकुई के बीच 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और जोधपुर में महामंदिर से अखल्या चौराहे तक बनने वाली एलीवेटेड रोड जैसे प्रोजेक्ट्स से आम जनता का सफर आसान होगा।

पीएल और सिंचाई: पीने के साफ पानी के लिए नोनेरा और परवन अकावद जैसी बड़ी पेयजल परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी।

बिजली और उद्योग: पश्चिमी राजस्थान में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

21 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगी नियुक्ति

बेरोजगार युवाओं के लिए यह दिन ऐतिहासिक होने वाला है। पीएम मोदी विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित 21,863 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। इनमें पटवारी, पशुधन सहायक, स्वास्थ्य कर्मी (CHO, नर्स) और तकनीकी सहायक जैसे पद शामिल हैं। लंबे समय से अपनी जॉइनिंग का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर होगा।

Mahaveer Sankhlecha I am a reporter dedicated to delivering accurate news and meaningful stories to the public.