T20 World Cup; आज भारत के लिए करो या मरो की स्थिति, जीता तो सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत, मैच धुला तो वेस्ट इंडीज की बल्ले -बल्ले
टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड फैन्स के लिए किसी दर्द से कम नहीं रहा है. अब तक दोनों टीमों के बीच चार मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत को तीन बार हार का सामना करना पड़ा है. 2016 का सेमीफाइनल आज भी भारतीय फैन्स के जेहन में ताजा है.
भारत और वेस्ट इंडीज के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला एक "वर्चुअल क्वार्टर फाइनल" की तरह माना जा रहा है। आज यानी 1 मार्च 2026 को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले जाने वाले इस मैच के जो टीम जीतेगी। वो टीम सीधे सेमीफाइनल के अपनी जगह पक्की करेगी।
दोनों टीमों के समीकरणों की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका पहले ही ग्रुप 1 से क्वालीफाई कर चुका है। अब भारत और वेस्ट इंडीज दोनों के पास 2-2 अंक है। भारत केएस यह मैच "मस्ट विन" है। क्योंकि वेस्ट इंडीज का नेट रन रेट +1.791 है जबकि भारत का नेट रन रेट -0.100 है। इस लिहाज से वेस्ट इंडीज भारत से बेहतर है। यदि आज का मैच बारिश (हालांकि, बारिश की संभावना बहुत कम है) की वजह धुलता है और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलता है तो ऐसी स्थिति में वेस्ट इंडीज सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और भारत इस वर्ल्ड कप से बाहर जो जाएगा।
बल्लेबाजों की चांदी या गेंदबाजों का मायाजाल ?
कोलकाता के ईडन गार्डन पिच की बात करें तो इस वर्ल्ड कप में यह पिच काफी दिलचस्प रही है। यहां की पिच काली मिट्टी (Black Soil) से बनी है। जो अपने आप में खास है।
बल्लेबाजों के लिए यह पिच काफी शानदार मानी जाती है। इसी टूर्नामेंट में यहां 200+ का स्कोर बन चुका है। इस पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। यही कारण है कि यहां बल्लेबाजों के लिए स्ट्रोक खेलना काफी आसान होता है।
नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मिल सकती है स्विंग
शुरुआत के नई गेंद के साथ हल्की घास और हवा की वजह से तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है। जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज इस पिच पर पावरप्ले में घातक साबित हो सकते हैं।
स्पिनर्स को मिल सकती है ग्रिप
पिच के लिहाज से देखा जाए तो जैसे जैसे खेल आगे बढ़ेगा। वैसे वैसे काली मिट्टी की वजह से पिच थोड़ी धीमी हो सकती है और स्पिनर्स को ग्रिप मिल सकती है। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवती जैसे स्पिनर्स यहां बीच के ओवर्स में मैच पलट सकते हैं।
दूसरी पारी में गेंदबाजी हो सकती है मुश्किल
ओस (Dew Factor) कोलकाता में शाम को ओस गिरने की पूरी संभावना जताई जा रही है। इससे दूसरी पारी के गेंदबाजी करना मुश्किल हो सकता है। ओस गिरने से बल्लेबाजी करना आसान हो सकता है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।
मैच में पकड़ बनाना जरूरी
मैच के पकड़ बनाने के लिए 6 ओवर के पावरप्ले में बल्लेबाजों को उछाल का भरपूर फायदा उठाना होगा। इस पिच पर सीधे शॉट्स खेलना काफी फायदेमंद रहेगा। क्योंकि सामने की बाउंड्री छोटी है। वहीं ओस आने पर बड़े शॉट्स खेलना भी बल्लेबाजों के लिए आसान हो सकता है।
तेज गेंदबाजों को इस पिच पर "कटर" और "स्लोअर वन" का इस्तेमाल करना होगा। वहीं स्पिनर्स अगर गेंद को हवा में थोड़ी धीमी गति से छोड़ेंगे तो उन्हें पिच से टर्न भी मिलेगा। इसके अलावा वेस्ट इंडीज के पॉवर हिटर माने जाने वाले हेटमायर और पॉवेल जैसे बल्लेबाजों से बचने के लिए बॉलर्स को सटीक लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करनी होगी। क्योंकि ईडन गार्डन की तेज आउटफील्ड पर गेंद को रोकना काफी मुश्किल हो जाता है।
भारत और वेस्ट इंडीज के बीच खेले गए अब तक मुकाबले काफी रोमांचक रहे हैं। एक समय ऐसा था जब वेस्ट इंडीज का पूरी दुनिया में डंका बजता था। लेकिन, पिछले दो दशकों से टीम इंडिया ने अपना एक अलग ही दबदबा बनाया है। आज 1 मार्च टी20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले से पहले हम आपको बता दें कि टी20 फॉर्मेट में भारत का पलड़ा वेस्ट इंडीज से भारी रहा है। हालांकि, वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की कहानी थोड़ी अलग है।
भारत और वेस्ट इंडीज के बीच अब तक टी20 के कुल 31 मैच खेले गए है। इसमें 20 बार भारत तो 10 बार वेस्ट इंडीज ने जीत दर्ज की है। वहीं एक मैच ऐसा रहा। जिसका कोई नतीजा नहीं निकला।
T20 वर्ल्ड कप में वेस्ट इंडीज का दबदबा
T20 वर्ल्ड कप की बात करें तो इसमें वेस्ट इंडीज का दबदबा रहा है। अब तक टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 4 बार आमने सामने भिड़ी है। इसमें वेस्ट इंडीज 3 बार तो भारत महज एक बार (2014 में) ही जीत पाया है।
वनडे में दोनों की रही कांटे की टक्कर
वनडे इंटरनेशनल (ODI) रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों में हमेशा कांटे को टक्कर रही है। दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ अब तक 142 मैच खेले है। जिसमें भारत ने 72 बार तो वेस्ट इंडीज ने 64 बार मुकाबले को जीता है। वहीं 6 मैच ऐसे रहे, जिसमें कोई रिजल्ट नहीं निकल पाया।
1970 - 80 के दशक में वेस्ट इंडीज को हराना था नामुमकिन
1970- 80 के दशक की बात करें तो उस वक्त वेस्ट इंडीज को हराना नामुमकिन माना जाता था। लेकिन, 1983 के वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत ने इस इतिहास को बदल कर रख दिया था।
टेस्ट क्रिकेट रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट रिकॉर्ड्स की बात करें तो वेस्ट इंडीज का ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स आज भी भारत से बेहतर है। हालांकि, पिछले 22 सालों से वेस्ट इंडीज भारत से कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है। अब तक भारत और वेस्ट इंडीज के बीच कुल 102 टेस्ट मैच हुए है। जिसमें भारत ने 25 बार तो वेस्ट इंडीज ने 30 बार जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच 47 मुकाबले ऐसे थे, जो ड्रा हो गए। वेस्ट इंडीज ने आखिरी बार 1994 में भारत से टेस्ट मैच जीता था। तब से अब तक भारत अपने घर में उनके खिलाफ अजेय है।
कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में भारत का विनिंग परसेंटेज 70% से ज्यादा है। भारत के अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या जबरदस्त फॉर्म में है। वहीं वेस्ट इंडीज की ओर से निकोलस पूरन और शाई होप भी भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। भारत ईडन गार्डन का किंग जरूर है। लेकिन, इस पिच पर भारत के स्पिनर कुलदीप यादव का शानदार रिकॉर्ड है। जो बेस्ट इंडीज के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी से फंसा सकते है। हालांकि, भारत में IPL खेलने की वजह से वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज भी ईडन गार्डन के पिच से भली भांति परिचित है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच आज का मुकाबला कांटे की टक्कर का होने वाला है।
आपकी क्या राय है ? आज का मैच कौन जीतेगा ? भारत अगर मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचता है तो आज की जीत का हीरो कौन होगा ? कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपनी राय जरूर दीजिए।