पत्नी से अनबन के कारण पति ने गला काटकर अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट, खुद ने खाया जहर, दोनों की मौत

राजस्थान के भीलवाड़ा में पारिवारिक कलह पिता -पुत्र के मौत का कारण बनी। पति से अनबन के कारण पत्नी पीहर में रह रही थी। ऐसे में पिता ने पहले गला काटकर 14 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी और फिर खुद ने जहर खा लिया।

Feb 27, 2026 - 17:00
पत्नी से अनबन के कारण पति ने गला काटकर अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट, खुद ने खाया जहर, दोनों की मौत
एआई जनरेटेड फोटो

राजस्थान के भीलवाड़ा में 12 साल के बेटे की हत्या कर पिता ने सुसाइड कर लिया। घर के कमरे में चारपाई पर बेटे की लाश मिली। बेटे का गला कटा हुआ था। हत्या के बाद पिता ने जहर खा लिया। जो कमरे में ही तड़फ रहा था। पूरा घटनाक्रम भीलवाड़ा के बड़लियास थाना क्षेत्र का है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसने अपने बेटे का गला काटकर हत्या कर दी।

डीएसपी बाबूलाल विश्नोई का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले लोगों ने परिजनों को सूचना दी थी। परिजन घर पहुंचे। लेकिन, जब गेट नहीं खुला तो परिजन दीवार फांदकर घर के दाखिल हुए। जहां कमरे में चारपाई पर बेटे की लाश पड़ी थी।

दराती से की हत्या

पुलिस के मुताबिक पिता ने खेत में फसल काटने के काम आने वाली दराती से बेटे पर हमला किया था। गला कटने से बेटे की मौत पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घर से दराती को बरामद कर लिया है।

फंदा लगाने की कोशिश करने के बाद खाया जहर

पुलिस की जांच में सामने आया है कि बेटे की हत्या के बाद पिता ने पहले पंखे से फंदा लगाने की कोशिश की और उसके बाद जहर खा लिया। परिजन तड़फते हुए युवक को जिला अस्पताल ले पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

व्हाट्सएप पर वीडियो शेयर कर ससुराल पर लगाए आरोप

जानकारी के अनुसार युवक ने दो दिन पहले एक वीडियो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया था। उस वीडियो में युवक ने ससुराल पक्ष पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए बेटे के साथ सुसाइड करने की बात कही थी। युवक ने वीडियो में पत्नी, 14 साल के बेटे और 16 साल की बेटी को भी जिम्मेदार ठहराया था।

वीडियो में kaha

पुलिस वीडियो की भी पड़ताल करने में जुटी है।

अनबन के कारण पीहर के रह रही थी पत्नी

डीएसपी बाबूलाल विश्नोई के अनुसार पत्नी की पति से अनबन चल रही थी। इसी वजह से वह पीहर के रह रही थी। पुलिस पारिवारिक क्लेश के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बेटा अपने पिता के साथ गांव के ही रहता था। घटना के वक्त घर में पिता और बेटा हु मौजूद थे।

पुलिस ने दोनों के शवों को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। भीलवाड़ा से पहुंची एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Ashok Daiya I have been actively involved in journalism for the last 10 years in Barmer district of western Rajasthan. I will try to cover news from not only Barmer but every region of Rajasthan... whether it is crime or politics, social or public issues... I will try to connect with every news.