अब राजस्थान में मंदिर की जमीन पर नहीं होगा अवैध कब्जा, भजनलाल सरकार देगी मंदिरों को पट्टे।
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने कल विधानसभा में पंचायतीराज पर बड़ी बहस के बाद पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब आबादी में बसे मंदिरों को सरकार पट्टे देगी। जिससे आने वाले समय में मंदिर की जमीन को लेकर कोई विवाद ना पनपे। साथ ही अधिकारियों को निर्देश भी दिए कि अब शहर की तर्ज पर गांव में भी कोई बिना नियमों के मांस की दुकान संचालित ना हो।
जयपुर
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने कल एक बड़ा फैसला लेते हुए विधानसभा में पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने अनुदान मांगों पर हुई टिप्पणी का प्रत्युत्तर देते हुए मंदिरों को पट्टे देने की घोषणा कर दी। और साथ ही बोलते हुए कहा कि जो विधाता सबको देता है वो ही बिना मालिकाना हक के बैठा है अब हमारी बारी है हमारा कर्तव्य है कि हम उन्हें उनका मालिकाना हक़ दे यानि अब हम मंदिर को उसका हक दे उसे पट्टा देकर।
मंदिरों के अलावा गांवों की मीट दुकानों पर लगेंगे प्रतिबंध
मंत्री मदन दिलावर ने मंदिरों को पट्टे देने के अलावा एक और बात को सदन में उठते हुए कहा कि मै अधिकारियों को निर्देश देता हूं कि अब राजस्थान में कही भी ग्रामीण क्षेत्रों में बिना नियमों के मांस की दुकान नहीं चलें। अब शहरों की तर्ज पर गांव में लगी मांस की दुकानों को लाइसेंस लेना पड़ेगा तो ही वो दुकान चला पाएंगे।
जानवर काटने पर लेना होगा डॉक्टर का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
गांव में मांस की दुकान चलाने के लिए लाइसेंस के साथ साथ अब पंचायत की एनओसी के साथ ही वेटनरी डॉक्टर का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी लेना होगा और उस प्रमाण पत्र पर जानवर का फोटो भी होगा ताकि दुकान संचालक एक जानवर का प्रमाण पत्र लेकर एक से अधिक जानवर ना काट सके।
आबादी में अभियान चलाकर देंगे पट्टा ताकि मूर्ति उस जगह की मालिक हो जाए
मंत्री बोले कि यह पट्टे देने का पूरा प्रयास रहेगा इसके लिए कोशिश रहेगी कि एक अभियान तहत घनी आबादी में बसे मंदिरों को पट्टे दे जिससे उस मंदिर की मूर्ति को उसका मालिकाना हक मिल सके। ताकि भविष्य में उस मंदिर की जमीन को लेकर कोई विवाद ना हो। और मंदिर की जमीन अवाप्त होने पर उस जमीन का मुआवजा भी मिल सके।