महामहिम राष्ट्रपति ने रचा नया कीर्तिमान, फाइटर हेलीकॉप्टर प्रचंड की बतौर को-पायलट बन उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति।
आज भारत के वीर प्रदेश राजस्थान में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। जहां महामहिम राष्ट्रपति ने आज लड़ाकू हैलीकॉप्टर प्रचंड से बतौर सह-पायलट उड़ान भरकर एक नया कीर्तिमान रचा है और ऐसा करने वाली वह देश की पहली राष्ट्रपति है।
जैसलमेर
भारत के वीर प्रदेश राजस्थान ने आज एक नया इतिहास लिख दिया है और राजस्थान के इतिहास में आज एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है जहां आज भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से लड़ाकू हैलीकॉप्टर प्रचंड से को-पायलट के रूप में उड़ान भरी और जैसलमेर फोर्ट सहित युद्धाभ्यास क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया। ऐसा करने वाली वह देश की पहली राष्ट्रपति है।
दरअसल सूत्रों के अनुसार आज से पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास " वायु शक्ति 2026 " शुरू होने जा रहा है। और जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुई । जिसके लिए गत रात्रि ही महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जैसलमेर पहुंची जहां राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। और आज सुबह करीब 9 बजे के पास महामहिम जैसलमेर के वायुसेना स्टेशन पहुंची जहां सेना के अधिकारियों से वार्तालाप कर हेलीकॉप्टर के कॉकपिट में बैठी।
देश सहित राज्य के लिए गौरव का पल जहां महामहिम पहली बार बनी को-पायलट
राजस्थान ही नहीं देश के लिए यह एक गौरव का पल था जहां महामहिम राष्ट्रपति ने पहली बार फाइटर हेलीकॉप्टर प्रचंड की को-पायलट बन उड़ान भरी और युद्धाभ्यास क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया तथा इनके साथ में ग्रुप कैप्टन N S बहुआ थे।
सूत्रों के अनुसार हवाई निरीक्षण के समय महामहिम ने कहा कि " प्रचंड हेलीकॉप्टर आत्मनिर्भरता का प्रबल प्रतीक है। मै देश के वीर सैनिकों को धन्यवाद देती हूं। जय हिंद, जय भारत" ।