क्या दीपावली से पहले मिलेगा राजस्थान के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा?

राजस्थान के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दीपावली से पहले 3 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है। केंद्र सरकार ने डीए 58% किया है, अब राज्य सरकार पर भी कर्मचारियों को राहत देने का दबाव है।

Oct 2, 2025 - 20:12
क्या दीपावली से पहले मिलेगा राजस्थान के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा?
इमेज सोशल मीडिया से लिया गया है।

जयपुर। राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आने वाले दिनों में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। केंद्र सरकार ने 1 अक्टूबर से महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। अब इस फैसले के बाद राजस्थान सरकार पर भी कर्मचारियों की नज़रें टिक गई हैं। परंपरा रही है कि केंद्र की घोषणा के बाद राज्य भी अपने कर्मचारियों को समान लाभ देता आया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि दीपावली से पहले राजस्थान सरकार भी 3 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है।

क्या राजस्थान भी करेगा केन्द्र का अनुसरण?

केंद्र सरकार के निर्णय के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए अब 55 से बढ़कर 58 प्रतिशत हो चुका है। यदि राज्य सरकार भी यह कदम उठाती है, तो राजस्थान में भी डीए 58 प्रतिशत तक पहुँच जाएगा। इसका लाभ केवल आने वाले महीनों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जुलाई से सितंबर तक के एरियर के रूप में भी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अतिरिक्त राशि मिलेगी।

पिछले ढाई साल में डीए वृद्धि पर एक नज़र

आमतौर पर डीए में वृद्धि साल में दो बार – जनवरी और जुलाई – में होती है। मगर इस बार यदि अक्टूबर में घोषणा होती है तो वह जुलाई से लागू मानी जाएगी। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले ढाई वर्षों में डीए में अपेक्षाकृत कम वृद्धि हुई है। वर्ष 2023 में कुल 8 प्रतिशत, 2024 में 4 प्रतिशत और 2025 की शुरुआत में सिर्फ 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। अब केंद्र की तरह यदि राजस्थान सरकार 3 प्रतिशत की वृद्धि करती है, तो यह कर्मचारियों के लिए एक बड़ा दिवाली गिफ्ट साबित हो सकता है।

पिछले 3 वर्षों में डीए वृद्धि (प्रतिशत में)

वर्ष   जनवरी वृद्धि      जुलाई वृद्धि     कुल वृद्धि

2023  4%                  4%               8%

2024   2%                 2%               4%

2025।  2%               (संभावित 3%)  5%

Prahlad Ratnoo As a passionate reader, I believe every story deserves to be heard. I strive to bring heartfelt stories to life.