राजस्थान विधानसभा में कफ सिरप पर मंत्री ने बताया 'ओवरडोज को वजह,स्पीकर की दो टूक एक भी मौत मंजूर नहीं

राजस्थान बजट सत्र में कफ सिरप से बच्चों की मौत पर हंगामा चिकित्सा मंत्री ने मौतों के लिए ओवरडोज को जिम्मेदार ठहराया,वहीं स्पीकर वासुदेव देवनानी ने जांच के आदेश दिए

Feb 3, 2026 - 17:01
राजस्थान विधानसभा में कफ सिरप पर मंत्री ने बताया 'ओवरडोज को वजह,स्पीकर की दो टूक एक भी मौत मंजूर नहीं

राजस्थान विधानसभा कफ सिरप से बच्चों की मौत पर तीखी बहस,स्पीकर बोले-एक भी जान जाना बर्दाश्त नहीं

जयपुर राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में आज कफ सिरप के मुद्दे पर सदन का माहौल गर्मा गया नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली द्वारा पूछे गए एक सवाल ने सरकार को घेरने की कोशिश की,जिस पर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के बीच महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

कफ सिरप विवाद ओवरडोज या दवा का असर ?

सदन की कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कफ सिरप से होने वाली मौतों और अब तक हुई कार्रवाई पर सरकार से जवाब मांगा इस पर पलटवार करते हुए चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि राज्य में दवा की गुणवत्ता के कारण कोई मौत नहीं हुई है उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में मौतों का मुख्य कारण ओवरडोज सामने आया है मंत्री के अनुसार,माता-पिता ने अक्सर वही दवा बच्चों को दे दी जो उन्हें खुद के लिए मिली थी।

मंत्री खींवसर ने यह भी तर्क दिया कि बिना डॉक्टर के पर्चे के दवा नहीं दी गई थी, इसलिए डॉक्टर इस मामले में दोषी नहीं हैं हालांकि,इस दलील पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि कारण चाहे जो भी हो,एक भी मौत होना हमारे लिए पीड़ादायक है उन्होंने सरकार को निर्देश दिए कि इन कारणों की गहराई से जांच कराई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।सदन में विपक्ष ने आरोप लगाया कि धरातल पर पात्र लोगों को समय पर दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं, जिससे आम जनता को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।