फाइलें दब सकती है, कागज खो सकता है। पर बुजुर्ग का हाथ और विधायक का वचन नहीं।

भीलवाड़ा के जहाजपुर से एक अनोखी घटना सामने आई है जहां वर्तमान विधायक ने पेन लेकर एक बुजुर्ग के हाथ पर लिख दिया कि एक साल के अंदर पुलिया का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। यह विधायक का एक गहरा भरोसा था जनता को।

Feb 10, 2026 - 13:45
फाइलें दब सकती है, कागज खो सकता है। पर बुजुर्ग का हाथ और विधायक का वचन नहीं।
ए आई जनरेटेड

भीलवाड़ा के जहाजपुरा विधानसभा के विधायक ने सबको उस समय चौक दिया और सबका दिल जीत लिया जब उन्होंने एक बुजुर्ग के हाथ पर लिख दिया कि एक साल में पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। 

यह वो पल था जब जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने एक भावनात्मक संबंध उस बुजुर्ग से जोड़ दिया जब उन्होंने चुनावी भाषण की बजाय एक उम्मीद और पक्का विश्वास वहां बैठी जनता को दिया।

दरअसल मामला कुछ इस प्रकार से था कि जहाजपुर MLA गोपीचंद मीणा एक कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्हें विकास कार्यों का लोकार्पण करना था। इस दौरान कांटी घेवरिया खाल निवासी बुजुर्ग रामेश्वर लाल सेन स्टेज पर पहुंचे और वहां का मुद्दा लम्बे समय से अटके पुलिया की बात रखी जिस पर विधायक ने उसी समय उस बुजुर्ग के हाथ पर पेन से लिख दिया " 1 वर्ष में काटी घेवरिया पुलिया बना देंगें "। इस घटना ने जनता को एक गहरा भरोसा दिला दिया कि ये कोई चुनावी भाषण नहीं ना कि फाइल में दबी घोषणा है बल्कि ये बात गहरी और विश्वास की प्रतीक है जिसने यह साबित कर दिया कि ये विधायक का जनता के साथ सीधा जुड़ाव था। 

दरअसल इस तरह का एक और मामला आपके संज्ञान में ला दु तो अशोक गहलोत सरकार के समय में पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले (वर्तमान जिला बालोतरा) कि पचपदरा विधानसभा में भी वर्ष 2022 - 23 में ऐसा मामला देखने को मिला था जहां उस समय के कांग्रेस विधायक मदन प्रजापत ने अपने जूते त्याग दिए थे और कहा था कि जब तक बालोतरा को जिला नहीं बनाया जाता तब तक अपने पैरों मे जूते नहीं पहनूंगा। और इस बात ने MLA मदन प्रजापत को सुर्खियों में ला दिया था और जैसे ही गहलोत सरकार में बालोतरा जिला बना तब मदन प्रजापत ने जूते पहने थे। 

वादा सब करते हैं पर काम कोई नहीं करता

कांटी घेवरिया खाल के बुजुर्ग रामेश्वर लाल सेन ने जब मंच पर विधायक को कहा कि विधायक साहब वादा हर कोई करता है पर काम कोई नहीं करता तब जहाजपुर विधायक ने पेन लेकर उस बुजुर्ग के हाथ पर लिख दिया कि एक साल के अंदर पुलिया का निर्माण पूरा हो जाएगा। इस अनोखे अंदाज ने विधायक को चर्चा में ला दिया है।

Nathusingh BA/MA Arts