जयपुर में भयानक हादसा ; अनियंत्रित कार अंडरपास में गिरी, दो परिवारों के 7 लोगों की दर्दनाक मौत

जयपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो परिवारों के 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कार में सवार दोनों परिवार हरिद्वार में अस्थि विसर्जन कर जयपुर लौट रहे थे। इस दौरान कार बेकाबू होकर रिंग रोड़ के अंडरपास में गिर गई। इस हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई

Sep 14, 2025 - 19:36
जयपुर में भयानक हादसा ; अनियंत्रित कार अंडरपास में गिरी, दो परिवारों के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
अंदर पास पानी में गिरी हुई कार (सोर्से सोशल मीडिया )
राजधानी जयपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। शनिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर रिंग रोड से नीचे अंडरपास में गिर गई। हादसे में कार में सवार दो परिवारों के कुल 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शिवदासपुरा थाना क्षेत्र के प्रहलादपुरा इलाके के पास हुई।
 
रविवार दोपहर आसपास के लोगों ने अंडरपास में पानी में डूबी और क्षतिग्रस्त हालत में एक कार देखी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँची और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। कार से एक-एक कर 7 शव बरामद किए गए। पुलिस ने उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में भेजा और मृतकों की पहचान करने के प्रयास शुरू किए।
 
दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत
शिवदासपुरा थाने के अधिकारी सुरेंद्र सैनी के अनुसार मृतकों में वाटिका सांगानेर निवासी 38 वर्षीय रामराज वैष्णव, उनकी पत्नी मधु (36), उनका 14 महीने का बेटा रुद्र, और भीलवाड़ा के फूलियाकलां निवासी उनके रिश्तेदार अशोक वैष्णव उर्फ कालूराम (47), उनकी पत्नी सीमा देवी (45), बेटा रोहित (23) और 3 वर्षीय पोता गजराज शामिल हैं।
 
हरिद्वार से लौट रहे थे दोनों परिवार
रामराज टैक्सी चालक थे और उनके चार बेटियाँ हैं। कालूराम के पिता का हाल ही में निधन हो गया था। दोनों परिवार शुक्रवार को तिये की बैठक में शामिल होने के बाद अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार गए थे। लौटते समय यह हादसा हुआ।\

 
हादसे की वजह
 
रिंग रोड पर डिवाइडर के बीच लगभग 20 फीट का खाली स्थान है। संभावना जताई जा रही है कि कार उसी जगह से नीचे गिर गई होगी।
 
Ashok Daiya I have been actively involved in journalism for the last 10 years in Barmer district of western Rajasthan. I will try to cover news from not only Barmer but every region of Rajasthan... whether it is crime or politics, social or public issues... I will try to connect with every news.