बाड़मेर जिले की गुड़ामालानी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामल सोना चांदी से जुड़ा है।
गुड़ामालानी में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए संदिग्ध तेजाराम को गिरफ्तार किया जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल किया है।
गुड़ामालानी
गुड़ामालानी पुलिस थाने के अंतर्गत दो दिन पूर्व हुई एक बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए गुड़ामलानी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल कि है जिसमें करीब 50 लाख रुपए के सोने चांदी के गहने प्राप्त हुए हैं। पुलिस ने FSL और डॉग स्क्वाड के साथ मिलकर इस बड़ी चोरी का दो दिन के अंदर खुलासा किया है। जिसमें एक व्यक्ति को दस्तयाब किया है।
25 तौला और 14 तौला थी चांदी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशनलाल जैन जो गुड़ामलानी के जीनगर मौहल्ला का रहने वाला है उन्होंने 30 जनवरी को पुलिव को रिपोर्ट दी थी जिसमें उन्होंने बताया था कि वो अपने परिवार सहित कही बाहर गए हुए थे इसी दरमियान उनके घर चोरों ने घुसकर हाथ साफ किया था। उन्होंने यह भी बताया कि सोना चांदी के साथ टैबलेट और टॉली बैग भी चुराकर ले गए ।
पुलिस और टीम की फुर्ती ने जैन के चेहरे पर लाई मुस्कान
DSP सुखराम सहित उनकी पूरी टीम ने फुर्ती दिखाते हुए सबूत जुटाए और सूचना के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति तेजाराम को डिटेन किया और कड़ी पूछताछ पर उसने अपना गुनाह कबूल किया। गहनों की तलाश जारी है।