JJM धांधली और पानी की किल्लत पर विधायक भाटी सख्त मंत्री कन्हैया कुमार ने सदन में कहा जून 2026 तक सुलझेगी समस्या

पिछले दिनों शिव विधानसभा क्षेत्र के कुछ गांवों में जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए नलों से पानी नहीं आने के मुद्दे को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने अधिकारियों के समक्ष कुर्सी छोड़कर कार्यालय में ही धरना दिया था।

Jan 30, 2026 - 13:50
JJM धांधली और पानी की किल्लत पर विधायक भाटी सख्त मंत्री कन्हैया कुमार ने सदन में कहा जून 2026 तक सुलझेगी समस्या

पिछले दिनों शिव विधानसभा क्षेत्र के कुछ गांवों में जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए नलों से पानी नहीं आने के मुद्दे को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने अधिकारियों के समक्ष कुर्सी छोड़कर कार्यालय में ही धरना दिया था। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के पहुंचने और अधिकारियों द्वारा लिखित सहमति दिए जाने के बाद उन्होंने धरना समाप्त किया था।

आज विधानसभा में रविंद्र सिंह भाटी ने जल जीवन मिशन से जुड़े कई सवाल उठाए। इनके उत्तर में पेयजल मंत्री कन्हैया कुमार ने सदन को अवगत कराया कि—

“आगामी जून 2026 तक इन सभी अधूरे कार्यों को पूर्ण कर लिया जाएगा और संबंधित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।”

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अपने विधानसभा में हरशानी गांव में jjm के काम में भिलाई और सही काम नहीं करने के चलते रविंद्र सिंह भाटी बाड़मेर जिला मुख्यालय में दफ्तर के अंदर धरने पर अपने इलाके के लोगों के साथ बैठ गए थे आखिरकार अधिकारियों ने भाटी की मांग को माना और आश्वासन दिया था आज अपनी विधानसभा सहित बाड़मेर जिले में जल जीवन मिशन को लेकर घटिया काम के साथ ही देरी से करने को लेकर मंत्री से विधानसभा में सवाल जवाब की है जिसमें मंत्री जी ने आश्वासन दिया है कि 2026 जून तक पानी पहुंच जाएगा