पुलिस केस सामने आते ही दिनेश मांजू का जिला स्तरीय अवॉर्ड वापस

बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सम्मानित हुए दिनेश मांजू के खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज होने का मामला संज्ञान में आने के बाद जिला स्तरीय पुरस्कार प्रत्याहित कर लिया गया है

Jan 29, 2026 - 21:45
पुलिस केस सामने आते ही दिनेश मांजू का जिला स्तरीय अवॉर्ड वापस

26 जनवरी को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए दिनेश मांजू से जिला स्तरीय अवार्ड वापस ले लिया गया है।

दरअसल दिनेश मांजू के खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आने के बाद जिला कलेक्टर ने बड़ा निर्णय लेते हुए जिला स्तरीय पुरस्कार प्रत्याहित कर दिया है।

जिला कलेक्टर टीना डाबी के अनुसार दिनेश मांजू का पुरस्कार के लिए आवेदन प्राप्त हुआ था और जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा के आधार पर उन्हें 26 जनवरी को सम्मानित किया गया था। लेकिन बाद में दिनेश के खिलाफ यह तथ्य सामने आया कि उनके खिलाफ पुलिस थाना बयाना जिला भरतपुर में प्रकरण दर्ज है। इस जानकारी को गंभीरता से लेते हुए पुरस्कार को तत्काल प्रभाव से प्रत्याहित कर दिया गया है।

जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि जिला स्तरीय समिति के समक्ष मांजू के खिलाफ पुलिस प्रकरण दर्ज होने के संबधित रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने को गंभीरता से लेते हुए सम्बंधित कार्मिकों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जा रही है।