गाड़ी का टायर फटा, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार।
राजस्थान के बालोतरा जिले में एक बड़ी सफलता बालोतरा पुलिस के हाथ लगी जहां करीब 500 किलो के पास जो है वो डोडा पोस्त बरामद किया है। पर तस्कर जो है वो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
बालोतरा
बालोतरा जिले की सरहद पर नाकाबंदी तोड़ भागे तस्करों का पुलिस ने करीब 15 किलोमीटर पीछा कर पकड़ने की कोशिश की पर नाकाम रहे। लेकिन पुलिस ने मौके पर से 438 किलो डोडा पोस्त बरामद किया।
बालोतरा धवा मार्ग पर की गई थी नाकाबंदी।
दरअसल बालोतरा पुलिस को एक सूचना मिली थी जिसमें उन्हें ये पता चला कि डोडा पोस्त से भरी एक गाड़ी जो है वो बालोतरा की ओर आ रही है। जिसके चलते बालोतरा धावा मार्ग पर नाकाबंदी की गई थी।
करीब सुबह 3 बजे के आस पास एक काले रंग की SUV गाड़ी जो है वो रनिया देशीपुरा की ओर से आ रही थी। जब उसे पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया तो गाड़ी चला रहे ड्राइवर ने गाड़ी तेजी से चलाते हुए नाकाबंदी तोड़ दी और गाड़ी सहित फरार हो गया।
फटा SUV का अगला टायर।
पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया । पुलिस द्वारा गाड़ी का 15 किलोमीटर तक पीछा किया गया जिसके दरमियान कच्चे रास्ते पर होने के कारण सुरपुर गांव के पास तस्करों की गाड़ी का अगला टायर फट गया। और तस्करों ने गाड़ी को वही छोड़ पास के खेतों के रस्ते से होकर भाग निकले और उस समय अंधेरा भी बहुत था जिसके चलते वो पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए। पर पुलिस को मौके पर से ही 438 किलो के करीब डोडा पोस्त हाथ लगा। जिसे वो तस्कर मेवाड़ से लेकर आए थे ऑर उनका मक्सद इस डोडा पोस्त को मारवाड़ में सप्लाई करने का था। जिस मक्सद में पुलिस ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया ।