महाराष्ट्र में बड़ा हादसा डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश,हादसे में 5 की मौत से मचा हड़कंप !
महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर बारामती में लैंडिंग के दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन क्रैश हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों का निधन।
महाराष्ट्र में शोक की लहर विमान हादसे में डिप्टी CM अजित पवार का निधन
बारामती महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाली खबर सामने आ रही है राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह एक विमान हादसे में निधन हो गया वे 66 वर्ष के थे यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब उनका चार्टर्ड प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इस हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
कैसे हुआ हादसा?
शुरुआती जानकारी के अनुसार,अजित पवार मुंबई से एक चार्टर्ड प्लेन के जरिए अपने गृह क्षेत्र बारामती जा रहे थे सुबह करीब 8:45 बजे जब विमान बारामती एयरपोर्ट के रनवे पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था,तभी वह अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गया हादसा इतना भीषण था कि विमान में सवार किसी भी व्यक्ति को संभलने का मौका नहीं मिला
इस विमान में अजित पवार के साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट (PA),सुरक्षाकर्मी और चालक दल के सदस्य मौजूद थे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विमान में सवार सभी 5 लोगों की इस दुर्घटना में जान चली गई है।
चुनावी सभाओं के लिए जा रहे थे बारामती
अजित पवार महाराष्ट्र में होने वाले आगामी पंचायत चुनावों के सिलसिले में बारामती के दौरे पर थे उन्हें वहां चार महत्वपूर्ण जनसभाओं को संबोधित करना था उनके अचानक निधन की खबर मिलते ही बारामती समेत पूरे महाराष्ट्र में सन्नाटा पसर गया है राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कार्यकर्ता भावुक और रोते हुए नजर आ रहे हैं।
केंद्र और राज्य सरकार ने जताया दुख
हादसे की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात की उन्होंने हादसे की विस्तृत जानकारी ली और इस दुखद घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं राज्य प्रशासन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
शोक में डूबा पवार परिवार
घटना के वक्त दिग्गज नेता शरद पवार और सांसद सुप्रिया सुले दिल्ली में थे हादसे की सूचना मिलते ही वे तुरंत बारामती के लिए रवाना हो गए हैं वहीं,अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और परिवार के अन्य सदस्य मुंबई और पुणे से बारामती पहुंच रहे हैं।