बाड़मेर में चोरों ने 50 लाख के गहने 7 लाख में बेचे,पुलिस का बड़ा खुलासा
बाड़मेर पुलिस ने 50 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर और चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर को गिरफ्तार किया है।
बाड़मेर
पश्चिमी राजस्थान की बाड़मेर पुलिस ने 50 लाख के गहनों की चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर और गहने खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार किया है।मामले में सामने आया है कि आरोपी पहले बाइक चोरी करते, फिर उसी बाइक से सूने मकानों को निशाना बनाते थे।और चुराए गए गहनों को एक सुनार को बेचकर फरार हो जाते थे।
बता दे कि बाड़मेर जिले के बाखासर थाना क्षेत्र के सुहागी गांव निवासी शेषकरणदान पुत्र शंकरदान ने 21 जनवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादी ने बताया कि 20 जनवरी की रात वह और उसकी पत्नी कमरे में सो रहे थे।इसी दौरान चोरों ने घर के बाहर से गेट बंद कर दूसरे कमरे का ताला तोड़ दिया और तिजोरी में रखे 28.5 तोला सोना व करीब 60 तोला चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।
बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि यह शातिर चोर
ऐसी जातियों को चिन्हित करते थे जिनके घरों में ज्यादा सोने चांदी के जेवरात पहनते हो और रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। DSTऔर पुलिस की टीमों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए, संदिग्धों से गहनता से पूछताछ की,जिसमें भगाराम और विरमाराम का नाम सामने आया।
पुलिस के अनुसार पुलिस ने भगाराम को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर 27 मुकदमें दर्ज है और वह बाड़मेर के शिव थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है और उसका साथी विरमाराम के खिलाफ चोरी के 40 मामले दर्ज है और वह भी हिस्ट्रीशीटर है,और वह अभी भी लगातार फरार चल रहा है।और इसके साथ ही पुलिस ने गहने खरीदने वाले गणेश सोनी निवासी चौहटन को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दे कि गणेश ने 50लाख के चोरी किए गए गहने 7 लाख में खरीदे थे।
जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक हैंडलूम की पर्ची मिली। जांच में पता चला कि 20 जनवरी को इंद्रा नगर क्षेत्र से एक बाइक चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और डीएसटी टीम की मदद से खुलासा किया कि इसी चोरी की बाइक का उपयोग कर वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी भगाराम और वीरमाराम दोनों आदतन चोर हैं। दोनों ने पहले बाखासर क्षेत्र में चार जगह चोरी का प्रयास किया, लेकिन मकान बंद मिलने पर सुहागी गांव में शेषकरणदान के मकान को निशाना बनाया। चोरी के बाद आरोपी बालोतरा जिले के सावरड़ा गांव जाकर पार्टी करते थे।
पुलिस ने यह भी बताया कि फरार आरोपी वीरमाराम अलग-अलग जगहों से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा है और मोबाइल बंद कर आगे बढ़ जाता है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।