मां की चीख सुनकर बेटी भागी, दृश्य देखकर रह गई दंग, पिता के हाथ में था लोहे का सरिया !

जोधपुर के गुढ़ा विश्नोयान निवासी आरोपी बीरबल ने अपनी ही बेटी के सामने अपनी ही पत्नी गुड्डी की पीट पीट कर हत्या कर दी। गुड्डी के सिर पर गंभीर चोट की वजह से हुई मौत।

Jan 29, 2026 - 19:46
मां की चीख सुनकर बेटी भागी, दृश्य देखकर रह गई दंग, पिता के हाथ में था लोहे का सरिया !
ए आई जनरेटेड

जोधपुर

घटना पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर जिले की है जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी के सामने अपनी पत्नी की सरिए से पीट पीट कर हत्या कर दी। जब बेटी बीच बचाव में आई तो पिता ने बेटी के साथ भी मारपीट की। और घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

दरअसल गुढ़ा विश्नोईयान निवासी आरोपी बीरबल का अपनी 35 वर्षीय पत्नी गुड्डी के साथ आपसी विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि आरोपी बीरबल ने लाठी अथवा सरिए से उसे पीटना शुरू कर दिया। इतने में दूसरे कमरे में सो रही उसकी बेटियों में से बड़ी बेटी भागकर घटना स्थल पर पहुंची जहां आरोपी बीरबल हाथ में सरिया लेकर गुड्डी पर ताबड़तोड़ वार कर रहा था। यह देखकर बड़ी बेटी ने बीच बचाव किया पर बीरबल ने उसे भी घायल कर दिया। और गुड्डी को गंभीर रूप से घायल कर घटना स्थल से फरार हो गया। 

बड़ी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई थी बावजूद इसके वह अपने घर से दूर अपने रिश्तेदारों के पास पहुंची और पूरी घटना बताई। रिश्तेदार तुरंत घटना स्थल (बीरबल के घर ) पहुंचे। वहां का मंजर देख सबके होश उड़ गए क्योंकि सिर पर गंभीर चोट होने के कारण गुड्डी बेसुध जमीन पर लहूलुहान पड़ी हुई थी। 

रिश्तेदार तुरंत प्रभाव से गुड्डी को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की और FSL की तत्परता से कुछ ही घंटों में पकड़ा गया बीरबल

थानाधिकारी ने बताया कि घटना को अंजाम देकर आरोपी बीरबल मौके से फरार हो गया था। जिसे टीम ने तत्परता दिखाई और घर से कुछ ही दूरी पर धर दबोचा। 

आपसी विवाद क्या था अभी तक पता नहीं चला है। घर वालों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जा सकती है।

Nathusingh BA/MA Arts