खेजड़ी के लिए आज बीकानेर बंद सोलर कंपनियों के खिलाफ लोग सड़कों पर

खेजड़ी के पेड़ों की कटाई के विरोध में खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत बीकानेर बंद का आह्वान किया गया। व्यापारिक संगठनों ने समर्थन दिया, स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी और पुलिस प्रशासन अलर्ट।

Feb 2, 2026 - 10:13
खेजड़ी के लिए आज बीकानेर बंद सोलर कंपनियों के खिलाफ लोग सड़कों पर

बीकानेर 

खेजड़ी बचाओ आंदोलन ने आज बड़ा रूप ले लिया है। राजस्थान की जीवन रेखा मानी जाने वाली खेजड़ी सोलर कंपनियों द्वारा अंधाधुन कटाई को लेकर आज बीकानेर बंद की घोषणा को गई है।

पर्यावरण प्रेमियों की अपील के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। बंद को लेकर व्यापारिक संगठनों ने समर्थन जताया है, वहीं शहरी क्षेत्र के सरकारी और निजी स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने शहरभर में पुख्ता कानून-व्यवस्था के इंतजाम किए हैं।

पर्यावरण प्रेमियों और आंदोलनकारियों का आरोप है कि बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर सहित पूरे पश्चिमी क्षेत्र में बड़ी बड़ी सोलर कंपनियों ने नए प्रोजेक्ट के नाम पर बड़े पैमाने पर राज्य की शान खेजड़ी के पेड़ों की लगातार कटाई की जा रही है।कई बीघा जमीन पर सोलर प्लांट लगाने के लिए भूमि को पूरी तरह साफ किया जा रहा है।

पर्यावरण प्रेमियों का यह भी कहना है कि कई सोलर कंपनियां रात के अंधेरे में खेजड़ी के पेड़ों को काटकर जमीन में दबा देती हैं, ताकि इसकी भनक प्रशासन और आम जनता को न लगे। इसी कथित अवैध और अमानवीय कटाई के विरोध में यह आंदोलन तेज किया गया है।

खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत बीकानेर कलेक्ट्रेट और करणीसर भाटियान में पर्यावरण प्रेमी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। धरने को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है और हर दिन बड़ी संख्या में लोग आंदोलन से जुड़ रहे हैं। और साथ ही आज शिव के विधायक रविन्द्र सिंह भाटी भी खेजड़ी बचाओ को लेकर बीकानेर पहुंचेंगे और आंदोलन में हिस्सा लेंगे।और इसी को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी लोकसभा में इस मुद्दे को उठाने के लिए भी आह्वान किया है।

इससे पहले बिश्नोई समाज के मुकाम में आयोजित एक बड़ी बैठक में खेजड़ी संरक्षण को लेकर एकजुट होकर आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया गया था। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक खेजड़ी की कटाई पर रोक और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।