MLA रविंद्रसिंह भाटी के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्टर किया गया पोस्ट, लोग दे रहे नई पार्टी बनाने की बधाइयां...जानिए क्या है पूरा मामला

विधायक रविंद्रसिंह भाटी ने नींव नामक पोस्टर डालकर कैप्शन में लिखा था - "बहुत जल्द #नींव।" कमेंट्स की बाढ़ के बीच अधिकतर लोग रविंद्रसिंह भाटी को नई पार्टी बनाने को लेकर चौथे राजनीतिक विकल्प की कल्पना करते हुए बधाईयां दे रहे हैं।

Dec 24, 2025 - 19:56
MLA रविंद्रसिंह भाटी के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्टर किया गया पोस्ट, लोग दे रहे नई पार्टी बनाने की बधाइयां...जानिए क्या है पूरा मामला
नींव का पोस्टर और विधायक रविन्द्र सिंह भाटी

बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा से निर्दलीय विधायक रविंद्रसिंह भाटी के सोशल मीडिया पर एक पोस्टर डाले जाने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। विधायक भाटी ने नींव नामक पोस्टर डालकर कैप्शन में लिखा था - "बहुत जल्द #नींव।" कोई इसे नई पार्टी बनाने से जोड़ रहा है तो कोई लिख रहा है कि आज की सही नींव, कल के उज्ज्वल राजस्थान का आधार है।

कमेंट्स की बाढ़ के बीच अधिकतर लोग रविंद्रसिंह भाटी को नई पार्टी बनाने को लेकर चौथे राजनीतिक विकल्प की कल्पना करते हुए बधाईयां दे रहे हैं।

इन सभी चर्चाओं के बीच रविंद्रसिंह भाटी को आखिरकार एक लेटर पैड जारी करना पड़ गया। इस लेटर पैड में कहा गया है कि "नींव नाम से एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार के तहत युनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट के संबंध में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और जागरूकता प्रदान को जायेगी। यह सेमिनार 28 दिसंबर 2025 को बाड़मेर जिला मुख्यालय के भगवान महावीर टाउन हॉल में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा तीनों जिलों के स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। कुल मिलाकर यह कोई सियासती पहल नहीं। शिक्षा की नींव रखने की पहल है। जो विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेगी।

Ashok Daiya I have been actively involved in journalism for the last 10 years in Barmer district of western Rajasthan. I will try to cover news from not only Barmer but every region of Rajasthan... whether it is crime or politics, social or public issues... I will try to connect with every news.