सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध कार के नंबर मिले, ठेकेदार को बुलाकर पूछताछ जारी।

राजधानी जयपुर में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने साइकिल सवार मजदूरों को रौंदा। हादसे में दो मजदूरों की मौत और कुछ घायल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उन्हें एक संदिग्ध कार के नंबर मिले। जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही शुरू की गई।

Feb 4, 2026 - 16:27
सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध कार के नंबर मिले, ठेकेदार को बुलाकर पूछताछ जारी।
ए आई जनरेटेड

जयपुर

राजधानी जयपुर में एक तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को रौंद दिया। जिससे दो की मौत और बाकी के मजदूर घायल हो गए।

विद्याधर नगर क्षेत्र में गत रात एक तेज रफ्तार गाड़ी ने राह चलते साइकिल सवार मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई वही अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे के शिकार हुए मजदूर हादसे से पहले एक शादी में कैटरिंग का काम करने गए हुए थे। उसके बाद वो सभी अपनी अपनी साइकिल से अपने किराए के घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें लपेटे में ले लिया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी साईकिले भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। एक की मौके पर ही मौत हो गई और एक की अस्पताल में इलाज के दौरान। और अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

थानाधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त करीब 20 मजदूर जो है वो अपनी साइकिलों से जालूपुरा की ओर लौट रहे थे। इसी बीच यह घटना घटी। पुलिस ने बताया कि सभी मजदूर जो है वो सभी अन्य अन्य राज्यों के रहने वाले हैं। 

हादसे के शिकार हुए लोगों में दो की मृत्यु हो गई जिनके नाम देवत बेहरा उर्फ टप्पू (45) तथा अमूल्य है। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उन्हें एक संदिग्ध कार के नंबर मिले है। आरोपी की तलाश जारी है। ठेकेदार से भी पूछताछ की जा रही है। 

इस घटना में अन्य को भी चोटें आई है। वहां खड़े लोगों ने नाराजगी जताई। पुलिस से सख्त कार्रवाई करने का भी कहा।

Nathusingh BA/MA Arts