टॉवर पर चोरी पड़ी भारी गिरकर युवक की मौत, शव अस्पताल छोड़ फरार हुए आरोपी

पश्चिमी राजस्थान के बालोतरा जिले के गिड़ा थाने की पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए,तार चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Feb 1, 2026 - 09:55
टॉवर पर चोरी पड़ी भारी गिरकर युवक की मौत, शव अस्पताल छोड़ फरार हुए आरोपी

बालोतरा 

पश्चिमी राजस्थान के बालोतरा जिले के गिड़ा थाने की पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए,तार चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बता दे कि आरोपी टॉवर पर चढ़ कर तार चोरी करते थे। आरोपी टॉवर पर चढ़ कर चार चोरी कर रहे थे इस दौरान इनका तीसरा साथी टॉवर से नीचे गिर गया इससे उसकी मौत हो गई। गिरफ्तार आरोपी घायल साथी को पिकअप गाड़ी में डालकर गिड़ा अस्पताल लेकर गए वहां पर घायल साथी को छोड़ कर फरार हो गए।

बता दे कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मृतक का मोबाइल, चुराई गई तार,पिकअप गाड़ी,सहित चोरी में उपयोग किया गया सामान को जब्त किया है।

पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस की जानकारी के अनुसार UP सुल्तानपुर निवासी रामतीर्थ ने गिड़ा थाने में 26 जनवरी को रिपोर्ट दी थी जिसमें कहा था कि KEC इंटरनेशनल कंपनी FL-3 BTL ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है जिसका अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है। टॉवर संख्या 32/6 पर 24 जनवरी की रात को लाइट की लाइनें काट ली और 50 मीटर तार चुराकर फरार हो गए।

करीब 350 मीटर तार सस्पेंशन फिटिंग, इंसुलेटर और 7 स्पेंसर तोड़ दिए जिसकी अनुमानित कीमत 1.65 लाख रूपये है।

रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की थी।

बालोतरा पुलिस अधीक्षक ने बताया की गिड़ा थानाधिकारी दलपत सिंह के निर्देशन में स्पेशल टीम बनाई गई।

टिम ने आस पास के अलग अलग इलाकों में गहनता से तलाशी ली और जांच पड़ताल के दौरान सामने आया की 23-24 जनवरी की रात को आरोपी तनवीर सिंह, खुशहाल,मुकेश ने परेउ गांव के इलाके में फतेहगढ़ 3 लाईट लाइनों के टावर पर तार की चोरी करते वक्त आरोपी मुकेश टॉवर से नीचे गिर गया और इससे उसकी मौत हो गई।

घटना में शामिल आरोपी तनवीर और खुशहाल दोनों मुकेश को पिकअप गाड़ी में डालकर गिड़ा अस्पताल लाए वहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया जिसके बाद दोनों आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गए थे।

जिसके बाद पुलिस की टीमों ने तकनीकी और सूचना के आधार पर खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

और पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार की और पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।