बदमाश बने कस्टमर , राजधानी से हैरतंगेज मामला आया सामने!

प्रदेश की राजधानी जयपुर में एक फूड डिलीवरी बॉय के साथ हुई मारपीट ने सबको हैरान कर दिया है। क्योंकि बदमाश कोई ऑर नहीं बल्कि कस्टमर ही निकले।

Jan 31, 2026 - 13:26
बदमाश बने कस्टमर , राजधानी से हैरतंगेज मामला आया सामने!
ए आई जनरेटेड

जयपुर

राजस्थान की राजधानी उस समय हैरान रह गई जब बदमाशों ने कस्टमर बनकर डिलेवरी बॉय के साथ कुछ ऐसा खेल खेला कि इंसानियत शर्मसार हो गई।

डिलीवरी बॉय के साथ हुई मारपीट ने सबको हैरान कर दिया है। क्योंकि बदमाश कोई ऑर नहीं बल्कि कस्टमर ही निकले।

हुआ कुछ ऐसा कि ग्राहक के भेष में गुंडागर्दी, जयपुर में फैली सनसनी!

प्रदेश की राजधानी जयपुर में एक फूड डिलीवरी बॉय के साथ बदमाशों ने कस्टमर बनकर ऑर्डर दिया और जब डिलीवरी बॉय ऑर्डर लेकर उस स्थान पर पहुंचा जहां उसे बुलाया गया था । दरअसल जिस जगह डिलेवरी बॉय को बुलाया गया था वह एक सुनसान जगह थी।

पत्रकार कॉलोनी थाने में दर्ज हुआ मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गजसिंह पूरा के रहने वाले लोकेश के साथ यह वारदात हुई है जिसमें से यह निकलकर सामने आया कि उसे 29 की सुबह कॉल आता है जिसमें उसे एक ऑर्डर दिया जाता है। वह ऑर्डर लेकर वह पत्रकार कॉलोनी कासलीवाल रोड पहुंचता है जहां उसके साथ बदमाश मारपीट कर उससे मोबाइल ओर कैश ले लेते हैं।

इतना कुछ होने के बावजूद भी बदमाश उसे बाइक पर बैठाकर दूर ले कर जाते है। उससे कहते हैं कि तू अपने रिश्तेदारों को फोन करके और रुपए मंगवा। जब रुपए नहीं मिलते हैं तो पर उसके साथ और मारपीट की जाती है। और बदमाश उसकी बाइक लेकर भी फरार हो जाते हैं।

Nathusingh BA/MA Arts