पति पत्नी ने दिखाई समझदारी, गाड़ी से कूदकर बचाई जान।
राजधानी जयपुर में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक राह चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। और उसमें से एक दंपति ने बाहर की तरफ छलांग लगाकर खुद की जान बचाई। पुलिस द्वारा फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। पर गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था।
जयपुर
राजधानी जयपुर की सड़क पर एक दौड़ती कार ने बाहर खड़े लोगों को हैरान कर दिया। और लोगों में अफरा तफरी भी मच गई जब उसमें से पति पत्नी ने छलांग लगाई।
चलती गाड़ी बनी आग का गोला।
जयपुर के बजाज नगर थाना अंतर्गत एक राह चलती गाड़ी में अचानक ही धुआं उठने लगा और साथ ही उसमें से आग की लपटे भी उठने लगी। बाहर खड़े प्रत्यक्षदर्शी कुछ समझ पाते इससे पहले ही उसमें से पति पत्नी ने चलती गाड़ी में से बाहर की तरफ छलांग लगा दी। चलती गाड़ी का ये रूप देख प्रत्यक्षदर्शियों के होश उड़ गए।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार
पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्गापुरा पुलिया के पास जो हॉप हॉस्पिटल के पास जो है वो चलती एक SUV गाड़ी के बोनट में अचानक ही धुआं उठने लगा उस समय गाड़ी में एक पति पत्नी का जोड़ा बैठा था जो बताया जा रहा है कि वो दुर्गापुरा पुलिया की ओर जा रहे थे। उस दंपति ने देखा तो उस धुएं के साथ ही आग की लपटे भी निकलने लगी। उसी समय पति पत्नी ने अपनी समझदारी दिखाई और गाड़ी के बाहर छलांग लगा दी। सूत्रों की माने तो उस दंपति को मामूली चोटें आई है।
बजाज नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की सहायता से उस आग पर काबू पाया।
पुलिस सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा है कि प्रथम बार देखने से आग लगने का कारण इंजन में हुआ शॉर्ट सर्किट है। और आग इतनी भयंकर थी कि गाड़ी के आगे का हिस्सा पूरी तरह जल चुका था।