सूरजगढ़ विधायक का बड़ा बयान, मुख्यमंत्री ही गृह मंत्री क्यों
सूरजगढ़ से कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार ने गृह मंत्रालय और सत्ता व्यवस्था पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि चाहे कांग्रेस का शासन हो या वर्तमान सरकार, मुख्यमंत्री ही गृह मंत्री होता है
सूरजगढ़ से कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार ने गृह मंत्रालय और सत्ता व्यवस्था पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि चाहे कांग्रेस का शासन हो या वर्तमान सरकार, मुख्यमंत्री ही गृह मंत्री होता है, जबकि गृह मंत्री का पद स्वतंत्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब किसी गरीब व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हो जाता है, तो उसके पास कम से कम इतना अधिकार होना चाहिए कि वह जाकर कह सके मेरे खिलाफ केस दर्ज हुआ है, इसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाए। लेकिन मौजूदा व्यवस्था में ऐसी जांच संभव ही नहीं हो पाती।
विधायक ने गृह राज्य मंत्री की सीमित शक्तियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वे अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन उनके पास इतना ही अधिकार है कि होमगार्ड के जवान को इधर-उधर कर सकें, वे सिपाही तक को नहीं हटा सकते।
आगे बोलते हुए श्रवण कुमार ने अपनी ही पार्टी की गलतियों को स्वीकार किया। उन्होंने साफ कहा कि हमने गलतियां कीं, तभी सत्ता से बाहर हुए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा—तुम्हारे 32 सीट ही आएगी हमारे वालों को भी मैंने कहा था 21 सीटें आएंगी और वही आईं, क्या आप भी वही दोहराना चाहते ।हैं?