चौहटन विधायक आदुराम मेघवाल का बड़ा बयान,शिक्षा विभाग का भट्टा बिठा दिया कांग्रेस ने

बाड़मेर जिले की चौहटन विधानसभा से विधायक आदुराम मेघवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया है।

Jan 29, 2026 - 19:19
चौहटन विधायक आदुराम मेघवाल का बड़ा बयान,शिक्षा विभाग का भट्टा बिठा दिया कांग्रेस ने

राजस्थान विधानसभा के पंचम अधिवेशन में बाड़मेर जिले की चौहटन विधानसभा के विधायक आदुराम में मेघवाल ने शिक्षा व्यस्था को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला।

उन्होंने कहा की राजस्थान की पूर्ववर्ती सरकार ने जाते जाते आनन फानन और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए हजारों विद्यालयों को क्रमोन्नत कर दिए। कांग्रेस सरकार ने कही जगह नए स्कूल खोल दिए और उन्होंने बजट भवन संसाधनों,शिक्षकों की कोई व्यवस्था नहीं की,मेघवाल ने कहा की आज ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों के अभाव में स्कूलों की तालाबंदी हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया की कांग्रेस शासित सरकार ने शिक्षण व्यवस्था चौपट दी और शिक्षा का भट्टा बिठा दिया।

मेघवाल ने पर्ची की माध्यम से सदन में मुद्दा उठाते हुए कहा की चौहटन विधानसभा और बाड़मेर जिले के स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली पड़े है। उन्होंने शिक्षा मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया की राजकीय विद्यालयों में महाविद्यालयों की तर्ज पर तात्कालिक व्यवस्था के लिए गेस्ट फैकल्टी के माध्यम से अनुभवी,एवं प्रशिक्षित शिक्षक लगाए जाए।

कांग्रेस सरकार ने हिंदी मीडियम के स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में परिवर्तित कर दिए थे,इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों की कोई व्यवस्था नहीं होने से नामांकन लगातार घट रहे है।

विधायक मेघवाल ने बताया की सीमावर्ती चौहटन क्षेत्र में सरकारी विद्यालय में SC,ST,OBC और अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चे पढ़ते है।ऐसे में अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के लिए अलग कैडर बनाकर नए शिक्षकों की नियुक्ति की जाए और साथ की सभी सरकारी स्कूलों में भवन संसाधनों पेयजल एवं शिक्षकों की संपूर्ण व्यवस्था की जाए।