मदन राठौड़ का पलटवार – गहलोत ने अपने युवा डिप्टी सीएम को ही किया हतोत्साहित

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने गहलोत पर निशाना साधा, कहा– बिहार में युवाओं की बात, राजस्थान में उपेक्षा।

Oct 26, 2025 - 17:08
मदन राठौड़ का पलटवार – गहलोत ने अपने युवा डिप्टी सीएम को ही किया हतोत्साहित
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़

जयपुर।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गहलोत बिहार में जाकर युवा नेतृत्व की प्रशंसा करते हैं, लेकिन राजस्थान में अपने ही युवा उपमुख्यमंत्री को “नकारा” और “निकम्मा” कहा। राठौड़ ने पूछा कि गहलोत ने अपने डिप्टी सीएम को हतोत्साहित और प्रताड़ित क्यों किया?

राठौड़ ने कहा — “गहलोत साहब वहां युवाओं की बात करते हैं, लेकिन यहां उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। पांच साल तक दोनों के बीच खींचतान रही और आज भी उनके बीच छिपा हुआ युद्ध चल रहा है।”

उन्होंने कहा कि गहलोत राजनीति में बने रहने के लिए बयानबाजी करते रहते हैं और खुद को एक्टिव दिखाने का नाटक कर रहे हैं।

मदन राठौड़ जयपुर के एसएमएस इंडोर स्टेडियम में सरदार पटेल की 150वीं जयंती वर्ष पर आयोजित वर्कशॉप में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राठौड़ ने कहा — “कांग्रेस ने कई बार संविधान की हत्या की। आपातकाल में मीडिया को कुचला, चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा संविधान को मस्तक पर रखा।”

रामपाल मेघवाल के नाम वापसी पर उन्होंने कहा कि वो संस्कारित व्यक्ति हैं और सही समय पर “लाइन पर आ गए”, बीजेपी उनका स्वागत करती है।

Mahaveer Sankhlecha I am a reporter dedicated to delivering accurate news and meaningful stories to the public.