उदयपुर में दिनदहाड़े विवाहिता का अपहरण, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

उदयपुर में दिनदहाड़े दो गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने विवाहिता का अपहरण कर लिया। बदमाश विवाहिता को घसीटते हुए कार में डालकर अपहरण कर ले गए। घटना के वक्त विवाहिता का पति घर में मौजूद नहीं था। ससुर घर में मौजूद था। लेकिन, बदमाशों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के जुटी हुई है।

Sep 17, 2025 - 20:21
उदयपुर में दिनदहाड़े विवाहिता  का अपहरण, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
CCTV में कैद हुई तस्वीर में विवाहिता को अपहरण कर ले जाते बदमाश
उदयपुर जिले के खेरोदा थाना क्षेत्र के भटेवर गांव में दिनदहाड़े एक महिला का अपहरण कर लिया गया। दो गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने महिला को घसीटते हुए कार में डाल लिया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। बताया जा रहा है कि करीब छह महीने पहले महिला ने प्रेम विवाह किया था, जिससे उसका परिवार नाराज था।
घटना बुधवार को हुई। जब महिला का पति किसी काम से बाहर गया हुआ था, तब दो गाड़ियां उसके घर के सामने आकर रुकीं। बदमाशों ने पहले उसके पिता को कमरे में बंद कर दिया, फिर पत्नी कोमल के साथ मारपीट कर उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए।
पुलिस का दावा ; जल्द आरोपी होंगे गिरफ्तार 
इस संबंध में SHO सुरेश विश्नोई ने बताया कि महिला का नाम कोमल (23 वर्ष) है और उसके पति का नाम पवन जणवा (25 वर्ष) है। दोनों ने करीब छह महीने पहले लव मैरिज की थी. जिस पर महिला के परिवार ने आपत्ति जताई थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इसी पारिवारिक नाराजगी के चलते अपहरण की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने चित्तौड़गढ़ नंबर की एक कार का पता लगा लिया है और आरोपियों की तलाश में टीम जुटी हुई है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पति ने पुलिस को सौंपी रिपोर्ट 
महिला के पति ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि जब वह बाहर गया था, तब घर के बाहर दो गाड़ियां आईं और उसके पिता को कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद उसकी पत्नी को जबरन कार में डालकर अपहरण कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी जल्द पकड़े जाने की बात कह रही है।
Ashok Daiya I have been actively involved in journalism for the last 10 years in Barmer district of western Rajasthan. I will try to cover news from not only Barmer but every region of Rajasthan... whether it is crime or politics, social or public issues... I will try to connect with every news.