प्रेम बाईसा की समाधि पर पहुंचे पोकरण विधायक महंत प्रताप पूरी
पोकरण विधायक महंत प्रताप पूरी ने साध्वी प्रेम बाईसा की समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके अल्पायु में निधन को अत्यंत दुखद बताया।
पोकरण विधायक महंत प्रताप पूरी ने आज प्रेम बाईसा की समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे प्रेम बाईसा को बचपन से जानते थे। उन्होंने सीमांत क्षेत्र में धर्म का प्रचार किया और उनका अल्पायु में जाना अत्यंत दुखद है। महंत प्रताप पूरी ने कहा कि जब उन्हें यह समाचार मिला तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ, बाद में आसपास के लोगों से पुष्टि होने पर ज्ञात हुआ कि यह कोई अफवाह नहीं थी।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। मामले को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है, वहीं पुलिस कमिश्नर ने विशेष जांच दल गठित कर जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि प्रेम बाईसा से जुड़े संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है आज पुलिस कमिश्नर के साथ ही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने फिर से जोधपुर आश्रम को खंगाला और तमाम घटनाक्रम को बारीकी से समझने की कोशिश की ताकि कोई भी पहलू पीछे ना छोड़ पाए
इस मामले में लगातार नेताओं से लेकर संत समाज सरकार से यह मांग कर रहा है कि आखिर साध्वी प्रेम बाईसा की मौत कैसे हुई इसका खुलासा जल्द हो और इसी को लेकर पुलिस लगातार कई लोगों से पूछताछ कर रही है कहा जा रहा है कि मेडिकल रिपोर्ट के साथ ही तमाम अन्य तथ्यों पर पुलिस गहनता से जांच कर रही है