शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने राजस्थान के DGP को लिखा पत्र, मामला जयपुर से जुड़ा।
राजस्थान ही नहीं भारत के पश्चिमी क्षेत्रों में धरातल से लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले विधायक एक बार फिर चर्चा में। यहां बात हो रही है शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी की जिन्होंने राजस्थान के DGP को राजधानी जयपुर में यातायात व्यवस्था में आ रही समस्याओं और ऑनलाइन ई चालान में आ रही टेक्निकली एरर्स को लेकर पत्र लिखा है। पत्र में भाटी ने उल्लेख किया है कि राजधानी जयपुर में यातायात व्यवस्था में कई जगह अव्यवस्थाएं नजर आ रही है। प्रमुख चौराहों व मार्गो पर तथा भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों मे जाम के हालात बन रहे हैं। जिसे व्यवस्थित करने के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाई जाए।
जयपुर।
राजस्थान ही नहीं भारत के पश्चिमी क्षेत्रों में धरातल से लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले विधायक एक बार फिर चर्चा में। यहां बात हो रही है शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी की जिन्होंने राजस्थान के DGP को राजधानी जयपुर में यातायात व्यवस्था में आ रही समस्याओं और ऑनलाइन ई चालान में आ रही टेक्निकली एरर्स को लेकर पत्र लिखा है। जिसमें भाटी ने पुलिस महानिदेशक का ध्यान इस ज्वलंतशील मुद्दे की ओर आकर्षित किया है।
भाटी ने अपने पत्र में लिखा है कि किया जयपुर शहर में वर्तमान समय में यातायात व्यवस्था कई जगहों पर अव्यवस्थित दिखाई दे रही है। प्रमुख चौराहों तथा मार्गों पर हर दिन यातायात जाम होने की स्थिति बन रही है, जिससे आम लोगों को समय की हानि, ईंधन की बर्बादी एवं मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है।
और साथ ही विधायक भाटी ने ऑनलाइन ई-चालान प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं की ओर भी ध्यान दिलाया है। पत्र में बताया गया है कि कई प्रकरणों में किसी अन्य वाहन द्वारा किए गए यातायात उल्लंघन का चालान गलत रूप से किसी अन्य व्यक्ति या वाहन स्वामी को भेज दिया जाता है। इस प्रकार की त्रुटियों के कारण निर्दोष नागरिकों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है तथा उन्हें चालान निरस्त कराने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
रवींद्रसिंह भाटी ने लिखा है कि ऐसी परिस्थितियां न केवल प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावित करती है, बल्कि आम नागरिकों में असमंजस और असंतोष की भावना भी उत्पन्न करती है। इसलिए यह आवश्यक है कि इन समस्याओं का समय रहते तुरंत प्रभाव से समाधान किया जाए।
पत्र के माध्यम से शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि जयपुर शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू एवं व्यवस्थित बनाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही ई-चालान प्रणाली की तकनीकी खामियों की जांच कर उन्हें शीघ्र दूर किया जाए, ताकि गलत चालान जारी होने की समस्या समाप्त हो सके। इसके अलावा, गलत ई-चालान की शिकायत और उनके त्वरित निस्तारण के लिए एक सरल एवं पारदर्शी व्यवस्था विकसित करने का भी अनुरोध किया गया है।