DUSU चुनाव 2025: आर्यन मान का दावा – ABVP का होगा 4-0 क्लीन स्वीप

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2025 की वोटिंग 18 सितंबर को दो शिफ्टों में हो रही है, जिसमें 2.8 लाख छात्र 52 कॉलेजों से मतदान कर रहे हैं। ABVP, NSUI और SFI-AISA के बीच कड़ा मुकाबला है। पहली बार NEP के तहत फाइनल ईयर छात्र उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव पद लड़ सकते हैं। ABVP के अध्यक्ष उम्मीदवार आर्यन मान ने दावा किया कि उनकी पार्टी चारों पदों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव) पर 4-0 से जीत हासिल करेगी, क्योंकि वे जमीन पर लगातार काम करते हैं। 700+ EVM मशीनों पर 195 केंद्रों में वोटिंग हो रही है। परिणाम 19 सितंबर को।

Sep 18, 2025 - 11:47
DUSU चुनाव 2025: आर्यन मान का दावा – ABVP का होगा 4-0 क्लीन स्वीप
DU 2025 के उम्मीदवार के फोटो (सोर्स - फोटोज सोशल मीडिया से लिया गया है)

एबीवीपी उम्मीदवार आर्यन मान बोले – “चारों पदों पर हमारी जीत तय"

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2025 की वोटिंग आज गुरुवार को सुबह से ही जोश और उत्साह के साथ जारी है। इस बार 21 उम्मीदवार चार प्रमुख पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए मैदान में हैं। करीब 2.8 लाख छात्र-छात्राएं 52 कॉलेजों से अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

दो शिफ्ट में हो रहा चुनाव

चुनाव प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए मतदान दो शिफ्टों में हो रहा है। सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक डे कॉलेजों में वोटिंग हो रही है, जबकि शाम 3:00 बजे से 7:30 बजे तक ईवनिंग कॉलेजों में मतदान होगा। इस बार पहली बार 700 से अधिक ईवीएम मशीनें 195 मतदान केंद्रों पर तैनात की गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि किसी तरह का व्यवधान न हो।

क्यों है खास यह चुनाव

दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास में यह चुनाव कई मायनों में खास है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत पहली बार अंतिम वर्ष के छात्रों को उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पदों पर चुनाव लड़ने की अनुमति दी गई है। 

पहले यह मौका केवल जूनियर छात्रों तक सीमित था।

ABVP उम्मीदवार ने PTI से बातचीत में बताया

एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आर्यन मान ने कहा, “मैं लाइब्रेरी साइंस का छात्र हूं और अध्यक्ष पद से चुनाव लड़ रहा हूं। एबीवीपी लगातार जमीन पर काम करती है, इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार हम चारों पदों पर जीत दर्ज करेंगे। हमारी जीत 4-0 से होगी।”

चुनाव परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद यह तय होगा कि DUSU की कमान किसके हाथ में जाएगी।

Mahaveer Sankhlecha I am a reporter dedicated to delivering accurate news and meaningful stories to the public.