उदयपुर में चलती कार में IT कंपनी की मैनेजर के साथ गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर में चलती कार में IT कंपनी की मैनेजर के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पूरा घटनाक्रम सामने आने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Dec 25, 2025 - 18:27
उदयपुर में चलती कार में IT कंपनी की मैनेजर के साथ गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर में चलती कार में IT कंपनी की मैनेजर के साथ गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर जिले में निजी आईटी कंपनी की मैनेजर के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि 20 दिसंबर की रात एक होटल में कंपनी के सीईओ की बर्थडे और न्यू ईयर पार्टी आयोजित की गई थी। यह पार्टी शोभागपुरा क्षेत्र स्थित एक होटल में हुई। जहां देर रात तक शराब पार्टी चलती रही। पीड़िता रात करीब 9 बजे होटल पहुंची थी। पार्टी में कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसका पति भी मौजूद थे।

पार्टी देर रात करीब डेढ़ बजे तक चली। इस दौरान पीड़िता की हालत बिगड़ने लगी और वह अर्धबेहोशी की स्थिति में पहुंच गई। इसके बाद पार्टी में मौजूद लोग उसे घर छोड़ने की बात कहकर बाहर ले गए। आरोप है कि महिला एग्जीक्यूटिव हेड, उसका पति और कंपनी के सीईओ युवती को उसी की कार में बैठाकर घर छोड़ने के बहाने ले गए।

रास्ते में आरोपियों ने एक दुकान से सिगरेट जैसी चीज खरीदी और युवती को कुछ पिलाया। जिसके बाद वह पूरी तरह बेहोश हो गई। इसके बाद करीब तीन घंटे तक आरोपियों ने उसे कार में इधर-उधर घुमाया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता की मेडिकल जांच में यह पुष्टि हुई है कि उसके प्राइवेट पार्ट सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान हैं, जो दुष्कर्म के दौरान लगे। मामले की जांच एएसपी माधुरी वर्मा के निर्देशन में की जा रही है।

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को बुधवार देर रात करीब 12 बजे गिरफ्तार किया गया। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Ashok Daiya I have been actively involved in journalism for the last 10 years in Barmer district of western Rajasthan. I will try to cover news from not only Barmer but every region of Rajasthan... whether it is crime or politics, social or public issues... I will try to connect with every news.