अकलेरा व श्रीगंगानगर मंडी में 2.28 करोड़ के विकास कार्यों को मुख्यमंत्री की मंजूरी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अकलेरा और श्रीगंगानगर मंडियों में 2.28 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत किए।

Oct 25, 2025 - 13:23
अकलेरा व श्रीगंगानगर मंडी में 2.28 करोड़ के विकास कार्यों को मुख्यमंत्री की मंजूरी
फाइल फोटो :- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर, 25 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के किसानों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से झालावाड़ जिले की अकलेरा कृषि उपज मंडी और श्रीगंगानगर मंडी में कुल ₹2.28 करोड़ के विकास कार्यों को स्वीकृति दी है।

अकलेरा मंडी में ई-नाम हॉल कार्यालय भवन सहित नवीन निर्माण कार्यों पर ₹1.78 करोड़ से अधिक खर्च होंगे। वहीं, श्रीगंगानगर मंडी के फल-सब्जी व वन उपज यार्ड में विद्युत कार्यों के लिए ₹50 लाख की स्वीकृति दी गई है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राजस्थान कृषि उपज मंडी अधिनियम 1961 के तहत टोंक जिले की टोडारायसिंह मंडी के प्रथम बोर्ड गठन को भी अनुमोदित किया है, जिससे मंडी का प्रशासनिक संचालन सुनिश्चित होगा।

राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार कर किसानों के कल्याण के लक्ष्य को साकार करने के लिए निरंतर कार्यरत है।

Mahaveer Sankhlecha I am a reporter dedicated to delivering accurate news and meaningful stories to the public.