पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा का बड़ा हमला, वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत पर लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर हलचल देखने को मिली है। भाजपा से निलंबित पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने पार्टी से बाहर किए जाने के बाद बड़ा बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दोनों पर सीधा हमला बोला।

Aug 31, 2025 - 13:20

आहूजा ने आरोप लगाया कि गहलोत ने 15 साल और वसुंधरा राजे ने 10 साल सत्ता में रहकर भी जर्जर स्कूल भवनों के विकास पर एक पैसा खर्च नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज भी प्रदेश के हजारों स्कूल जर्जर हालत में खड़े हैं।

वसुंधरा और गहलोत जिम्मेदार – जांच होनी चाहिए

ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि राजस्थान में जर्जर स्कूल भवनों की व्यापक जांच होनी चाहिए और यदि सजा देनी हो तो दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को दी जानी चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर इस स्थिति के दोषी नहीं माने जा सकते।

'मेरे पास कोई पेट्रोल पंप या माइंस नहीं'

अपने बयान में आहूजा ने यह भी साफ किया कि उनके पास न तो कोई पेट्रोल पंप है, न गैस एजेंसी और न ही कोई बड़ी जमीन-जायदाद। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आजकल तो कई नेता एक बार विधायक बनकर ही जमीन, मकान, दुकान, लग्जरी गाड़ियां, माइंस और क्रशर के मालिक बन जाते हैं।

पीएम मोदी की ईमानदारी की तारीफ

ज्ञानदेव आहूजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईमानदारी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी को भ्रष्टाचार बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, "सारे बेईमान नेता एकजुट होकर मोदी का विरोध कर रहे हैं, लेकिन मैं सच्चाई बोलने से पीछे नहीं हटूंगा।"

एसआई भर्ती मामले पर बड़ा बयान

एसआई भर्ती रद्द होने पर भी आहूजा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह भर्ती रद्द होना ही चाहिए था, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पैसों के दम पर RPSC में सदस्यों की नियुक्ति की। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कई अधिकारियों ने अपने बेटे-बेटियों को एसआई बनवाने के लिए भ्रष्टाचार किया, जिससे योग्य और मेहनती युवाओं के सपनों पर पानी फिर गया।

आहूजा ने न्यायपालिका के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि अब ईमानदार और योग्य उम्मीदवारों को ही मौका मिलेगा। इससे उन युवाओं को न्याय मिलेगा जिन्होंने मेहनत की है।

DBTV Rajasthan DBTV Rajasthan - हमारी टीम राजनीति, समाज और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी ताज़ा और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाती है।