ख्याला मठ से जनाक्रोश रैली का आह्वान ; ओरण और गोचर के लिया संघर्ष
ख्याला मठ के मठाधीश गोरखनाथ महाराज ने दिनों दिन सिमटती का रही ओरण और गोचर के के संरक्षण के लिए जन आक्रोश रैली का आह्वान किया है। महाराज ने पशुपालकों और पर्यावरण प्रेमियों से आग्रह किया है कि बड़ी संख्या में पहुंचे और इस आंदोलन में अपनी जनभागीदारी निभाएं।

जैसलमेर। जिले के म्याजलार मठ से मठाधीश गुरु गोरखनाथ ने वीडियो जारी कर जनाक्रोश रैली के लिए आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में हजारों गाय है। हमारा यह क्षेत्र पशुपालकों का क्षेत्र है। ओरण और गोचर बचाने के लिए यह जन आक्रोश रैली एक आन्दोलन का रूप ले चुकी है। जहां पहले सिर्फ इसे राजनैतिक मुद्दा बताया जाता था।
अब म्याजलार मठ से आह्वान यह साबित कर चुका है कि थार में अब ओरण गौचर और पशुओं के लिए बचाई जाने वाली जमीन के लिए चल रहे इस आंदोलन को इससे नई दिशा मिलेगी।
म्याजलार मठ का धार्मिक राजनैतिक महत्व
म्याजलार मठ धार्मिक सौहार्द और जैसलमेर बाड़मेर की राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। जैसलेमर जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर दूर भारत पाक सीमा पर धोरों के बीच स्थित इस मठ को हिन्दू और मुस्लिम दोनो ही सम्माननीय मानते है।
ओरण गोचर के लिए पूर्व में हुए आंदोलन
पिछ्ले सप्ताह ही जैसलमेर में वन्यजीव प्रेमियों ने यहां पर ओरण व गोचर भूमि के संरक्षण की मांग को लेकर गजरूप सागर से लेकर कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। इसमें आए वन्यजीव प्रेमी सुमेर सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि सैकड़ो वर्षो से चली आ रही इस परंपरा में पशु पक्षियों और मवेशियों के लिए चारा पानी की व्यवस्था और उनके लिए इस प्रकार भूमि आरक्षित की गई थी। जिससे कि उनके चारे की व्यवस्था हो सके और छोटा सा क्षेत्र संरक्षण हो सके। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ उनके पालन पोषण से जुड़ी नही है, यह हमारे गांवों की आत्मा है।
रविन्द्र सिंह भाटी ने उठाया था मुद्दा
शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी बईया गांव में निजी कंपनी द्वारा लगाए जा रहे सोलर पॉवर प्लांट के कारण हो रहे ओरण गोचर भूमि के लिए आंदोलन की शुरुआत की थी। 2024 में जब विधायक भाटी ने यह मुद्दा उठाया और तख्ती लेकर विधानसभा भी पहुंचे थे।
उस वक़्त रविन्द्र सिंह भाटी ने ऐलान किया था कि गोवंश को बचाने के लिए भविष्य में बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने चेताया था कि आज एक गांव से शुरू हुआ यह मुद्दा आगे आने वाले समय में सम्पूर्ण पश्चिम राजस्थान के लिए बड़ा मुद्दा बनकर उभरेगा।
26 सितम्बर को जन आक्रोश रैली
ख्याला मठ से गोरख नाथ मठाधीश के आदेश अनुसार जैसलमेर में 26 सितम्बर को गोचर और ओरण की रक्षार्थ जैसलमेर के ही गड़ीसर से लेकर कलेक्ट्रेट तक एक जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के साथ रैली निकालकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।
क्षेत्र के अलग अलग मठो से मिल रहा समर्थन
ओरण और गोचर बचाने के लिए वन्य जीव प्रेमी सुमेर सिंह की अगुवाई में जगह जगह धरना प्रदर्शन भी किए जा रहे है। साथ ही प्रत्येक मठ और आम जनता से जन आक्रोश रैली के लिए समर्थन मांगा जा रहा है।आगे की राह इस आंदोलन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जहां इस प्रकार धरने और रैली के बाद देखना होगा कि प्रशासन आगे ओरण और गोचर के लिए किस तरह के कदम उठाता है ?